Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेजस्वी की सुरक्षा घटाने पर अमित शाह से मिले RJD सांसद
तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाने को लेकर आरजेडी सांसद अमित शाह से मिले और जेड प्लस से वाई श्रेणी की सुरक्षा करने पर चिंता जताई. मीसा भारती, प्रेम गुप्ता, संजय यादव, अभय कुशवाहा और सुधाकर सिंह गृह मंत्री से मिले.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता की रणनीति बंगाल में फेल हो रही है- मंगल पांडे
बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने ममता बनर्जी के बयान पर कहा, "उनकी रणनीति बंगाल में फेल हो रही है. ममता बनर्जी किसी भी तरह सत्ता में आना चाहती हैं. बंगाल की जनता 4 मई को उनको सत्ता से हटाने वाली है. ममता बनर्जी की सत्ता जाने वाली है.... प्रधानमंत्री संघीय व्यवस्था के तहत सभी मुख्यमंत्रियों को विश्वास में लेकर अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों को बताकर तैयार कर रहे हैं. आज देश मजबूती के साथ खड़ा है. देश में पर्याप्त मात्रा में गैस भी है और तेल भी है."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार ने एवलांच पर लिया अपडेट
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ट्वीट किया, '...मैंने कारगिल के डीसी और एसएसपी को तत्काल घटनास्थल का दौरा करने और राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है. आपदा राहत बलों और बीआरओ सहित सभी सरकारी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रयागराज में गंगा नदी में डूबे 4 बच्चे
प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस.के. उपाध्याय ने कहा, 'बामपुर गांव में 4 बच्चों की गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली. गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. चारों शव बरामद कर लिए गए। पता चला कि 7 बच्चे नहाने नदी में गए थे. 3 बच्चों को पास में मौजूद लोगों ने बचा लिया.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर बोला हमला, लगाया बड़ा आरोप
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को चुनावी कदम बताने पर कहा, यह दिखाता है कि वे कितने petty (छोटी सोच) हो सकते हैं. इससे ज्यादा petty कुछ नहीं हो सकता. आप जनता को राहत देने वाले कदम में भी राजनीति ला रहे हैं. यह शर्मनाक है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वेस्ट एशिया के हालात पर PM मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. आचार संहिता के कारण चुनाव वाले राज्य इस बैठक का हिस्सा नहीं हैं. चुनाव वाले राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से एक अलग बैठक आयोजित की जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मिडिल ईस्ट संकट पर राज्यसभा में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा-
पश्चिम एशिया संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद डीजल और पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
हम पूरी तरह सतर्क रहेंगे और fiscal stance को carefully manage करेंगे.
भारत में लॉकडाउन की कोई गुंजाइश नहीं है; राजनेताओं को अफवाह फैलाना बंद करना चाहिए.
पाकिस्तान में क्या हो रहा है? वहाँ हाई-ऑक्टेन फ्यूल की कीमतों में 200% तक की बढ़ोतरी की खबरें हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में रातों-रात करीब 20% का इजाफा हुआ है. पेट्रोल अब 321 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईंधन बचाने के लिए सिंध प्रांत में smart lockdown लागू किया गया है, जिसमें आवाजाही, gatherings और public events पर restrictions लगाए गए हैं.
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में-
स्कूलों को दो हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है.
सरकारी दफ्तरों में चार दिन का वर्क वीक लागू किया गया है.
निजी दफ्तरों को 50% स्टाफ को work from home पर रखने की सलाह दी गई है.
भारत में ऐसी कोई स्थिति नहीं है. यहां न तो fuel crisis है और न ही lockdown की कोई संभावना.
इसके बावजूद कुछ नेता भ्रामक जानकारी (misinformation) फैला रहे हैं कि देश में lockdown लगाया जाएगा, जो पूरी तरह गलत है.
स्पष्ट है: भारत में lockdown की कोई संभावना नहीं है और ऐसी अफवाहों पर तुरंत रोक लगनी चाहिए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जिला अध्यक्षों से मिले निशांत कुमार
JDU नेता निशांत कुमार ने पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक पर कहा, "जिला अध्यक्षों से मैं मिला हूं. हम चर्चा कर रहे हैं कि किस तरह पार्टी को पिताजी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं. संगठन को कैसे मजबूत करें। चर्चा हो रही है."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम होने पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, 'इन परिस्थितियों में केंद्र सरकार ने इतनी बड़ी राहत दी है. इसके लिए मैं केंद्र सरकार का, प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं. वे हमेशा ही देश की जनता को राहत पहुंचाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'नोएडा हवाई अड्डा हमारे देश की प्रमुख हरित परियोजनाओं में से एक', PM मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'कल, 28 मार्च, उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है. नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन होगा. इससे व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ कम होगी. नोएडा हवाई अड्डा हमारे देश की प्रमुख हरित परियोजनाओं में से एक है. यात्री सेवाओं के अलावा, इसमें एक मजबूत कार्गो प्रणाली होगी, जिससे लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा हवाई अड्डा हमारे देश की प्रमुख हरित परियोजनाओं में से एक, PM मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'कल, 28 मार्च, उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है. नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन होगा. इससे व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ कम होगी. नोएडा हवाई अड्डा हमारे देश की प्रमुख हरित परियोजनाओं में से एक है. यात्री सेवाओं के अलावा, इसमें एक मजबूत कार्गो प्रणाली होगी, जिससे लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली बम धमाके की जांच के लिए मिला 45 दिन का अतिरिक्त
पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली बम धमाके मामले में एनआईए की जांच की अवधि बढ़ा दी है। विशेष एनआईए कोर्ट ने पूरी जांच के लिए 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। एनआईए ने जांच पूरी करने के लिए 45 दिन के और विस्तार की मांग की थी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम चुनाव के लिए गोगोई ने शुरू किया प्रचार
असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार गौरव गोगोई का कहना है कि चुनाव प्रचार जारी है। बदलाव की लहर चल रही है और लोग भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए उत्सुक हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
निर्मला सीतारमण द्वारा पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार द्वारा लॉकडाउन लागू करने की संभावना से संबंधित खबरों को खारिज करने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने लॉकडाउन की यह बात आज पहली बार सुनी है। ये लोग हमारे साथ क्या खेल खेल रहे हैं? हमने लॉकडाउन के बारे में कभी कुछ नहीं पूछा। ये अफवाहें कौन फैला रहा है?
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बलेंद्र शाह ने पीएम पद की शपथ
बलेंद्र शाह ने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
watch | Kathmandu: Rastriya Swatantra Party (RSP) leader Balendra Shah takes oath as Prime Minister of Nepal
Video source: Nepal Television/YouTube pic.twitter.com/Th6NxTZWwm
— ANI (@ANI) March 27, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रिजिजू बोले- ये पूरी तरह से अफवाह, पैनिक मत हो
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- ये सब कौन अफवाह उड़ा रहा है। पीएम ने साफ तौर पर कहा था कि पैनिक नहीं होना है। जमाखोरियों को चेतावनी दी है। राज्य सरकारों से कहा है कि कोई भी होर्डिंग न करे। भारत सरकार के कंट्रोल में पूरी स्थिति है। आम लोगों को तकलीफ न हो इसके लिए टॉप लेवल से लेकर नीचे लेवल तक यहां तक कि पीएम खुद मॉनीटर कर रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित 'विशाल मेगा मार्ट' के फर्स्ट फ्लोर पर अचानक भीषण आग लग गई। घटना आज तड़के करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और 15 गाड़ियों की मदद कड़ी मशक्कत के बाद से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सवाई माधोपुर में विदेश महिला की मौत
राजस्थान के सवाई माधोपुर में रणथंभौर से इस वक्त की बड़ी खबर है। तबियत बिगड़ने से 40 वर्षिय विदेशी महिला पर्यटक की मौत हो गई है। महिला आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस थी। होटल रणथंभौर हैरिटेज हवेली में ठहरी हुई थी। देर रात तबियत बिगड़ने पर महिला पर्यटक को एक निजी अस्पताल में लाया गया था, जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन 'कन्या पूजन' किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राजदूत से मिले दिल्ली के उप राज्यपाल
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात के बाद अमेरिका ने भारत के साथ अपने मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नैनीताल में खाई में गिरी बस
नैनीताल में एक बस खाई में गिर पड़ी है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू कश्मीर विधान सभा में हंगामा
जम्मू कश्मीर विधान सभा में हंगामा शुरू हो गया है। ईरान के समर्थन में पोस्टर और नारेबाजी हुई है। वहीं विधायकों ने US-इजरायल के खिलाफ नारे लगाए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्रपति संभाजीनगर में कई पेट्रोल पंप आउट ऑफ स्टॉक
महारास्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कई पेट्रोल पंप हुए आउट ऑफ स्टॉक हैं। जहां पेट्रोल उपलब्ध है, वहां डेढ़ से दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते कल से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर के अपने दौरे के दौरान एक बच्चे से बातचीत की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश दबोचे गए। मुठभेड़ में 2 बदमाश गोली लगने से हुए घायल हुए। दोनों बदमाश हाल में ही बवाना में हत्या की वारदात में शामिल थे जबकि इनका तीसरा साथी भी पकड़ा गया है।
क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिला था कि बवाना में हत्या की वारदात में शामिल बदमाश रोहिणी इलाके में आएंगे इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बुडगाम में एक फैक्ट्री में लगी आग
जम्मू-कश्मीर के बुडगाम के रंगरेठ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पॉलीमर फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर अब काबू पा लिया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा में एक बिल्डिंग में लगी आग
नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि लगभग सुबह 4:30 बजे सेक्टर 49 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लग गई। आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नवमी पर सजा मां वैष्णों देवी का दरबार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम लला को होगा सूर्य तिलक
देश में आज राम नवमी का उत्सव मनाया जा रहा है। अयोध्या में दोपहर 12 बजे हाईटेक व्यवस्था से भगवान राम के माथे पर सूर्य तिलक किया जाएगा।
Breaking News: आज 27 मार्च है। मिडिल ईस्ट में जंग को 28वां दिन है। इसको लेकर भारत में काफी असर दिख रहा है। आज पीएम मोदी राज्यों के मुख्य मंत्रियों से इस पर चर्चा करेंगे। वहीं देश में आज राम नवमी का उत्सव मनाया जा रहा है। अयोध्या में दोपहर 12 बजे हाईटेक व्यवस्था से भगवान राम के माथे पर सूर्य तिलक किया जाएगा। SIR के तहत पश्चिम बंगाल में दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट के प्रकाशित हो सकती है। वहीं विदेश मंत्री जयशंकर फ्रांस में एबे डेस-वॉक्स-डे-सेर्ने की यात्रा करेंगे, जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।
आज की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
26 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines