Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Today Headlines, 17 June 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैदराबाद के दौरे पर, करेंगी CGP का निरीक्षण, जानें का आज का इतिहास

Today Headlines, 17 June 2023: साइक्लोन बिपरजॉय अब कमजोर हो चुका है। अब इसका ऑफ्टर इफेक्ट जारी है। शनिवार को दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी… आज की बड़ी खबरें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू […]

Author
Edited By : Bhola Sharma Jun 17, 2023 06:00
Droupadi Murmu
President Droupadi Murmu

Today Headlines, 17 June 2023: साइक्लोन बिपरजॉय अब कमजोर हो चुका है। अब इसका ऑफ्टर इफेक्ट जारी है। शनिवार को दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैदराबाद के दौरे पर हैं। शनिवार को वे डुंडीगल स्थित वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड का निरीक्षण करेंगी।

---विज्ञापन---

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को दिल्ली में चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार देंगे। इस साल 41 विजेताओं के नामों का ऐलान हो चुका है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को ओडिशा जा सकते हैं। उनकी यहां रैली प्रस्तावित है।

---विज्ञापन---

हिमाचल में मनोहर हत्याकांड को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा।

आज का इतिहास

जैसे आगरा की पहचान ताजमहल से है, वैसे ही स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को अमेरिका की पहचान माना जाता है। 17 जून का इतिहास इसी स्मारक से जुड़ा है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस ने अमेरिका को तोहफे में दिया था। इस विशाल मूर्ति को 1776 में 17 जून को अमेरिका को सौंपा गया था। इसका निर्माण अमेरिका और फ्रांस ने मिलकर किया था। मूर्ति का बेस यानी आधार अमेरिकी लोगों ने किया था, जबकि मूर्ति को आकार और स्वरूप फ्रांसीसियों ने दिया था। यह न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में लिबर्टी द्वीप पर स्थित है।

यह भी पढ़ेंआंध्र प्रदेश में ट्यूशन जा रहे 10वीं के छात्र को जिंदा जलाया, बहन से छेड़खानी का किया था विरोध

First published on: Jun 17, 2023 06:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.