Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) का PNG कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी. लोगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से यह स्कीम शुरू की गई है. मेजर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों ने लोगों से PNG कनेक्शन लेने का अनुरोध किया है. महानगर गैस लिमिटेड, गेल और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों ने भी इसी तरह की पहल शुरू की हैं.
पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है, ‘LPG की सप्लाई अभी भी एक चुनौती बनी हुई है, हालांकि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. LPG को लेकर हम कठिन स्थिति का सामना कर रहे है. किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर ने LPG खत्म होने की सूचना नहीं दी है. कमर्शियल LPG सिलेंडरों के सुचारु वितरण को सुनिश्चित करने की कोशिश जारी है. सरकार ने 14 तारीख को ऑर्डर जारी किया है कि जिसके पास png कनेक्शन है वो LPG सिलेंडर सरेंडर करे.’
यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कच्चे तेल का ‘कचरा’ बना नया सिरदर्द, क्या है ‘फ्यूल ऑयल’ और क्यों मची है खलबली?
पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ी सुजाता शर्मा ने कहा, कमर्शियल LPG सिलेंडरों के वितरण को प्राथमिकता देने का निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया गया है. LPG कंट्रोल ऑर्डर के लागू होने के बाद घरेलू LPG प्रोडेक्शन में 36% का इजाफा हुआ है.
साथ ही मंत्रालय ने कंजूमर्स पैनिक बुकिंग ना करने के लिए कहा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने जमाखोरी के खिलाफ विशेष अभियान भी शुरू किया है.
यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में जंग के बीच केवल LPG संकट क्यों, पेट्रोल-डीजल पर क्यों नहीं पड़ा असर?
पेट्रोलियम मंत्रालय ने साथ ही बताया कि LPG कैरियर जहाज ‘शिवालिक’ होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ चुका है. इसके आज शाम तक भारत पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘जग लाडकी’ भी सुरक्षित रूप से भारत की ओर आ रहा है. यह करीब 81,000 टन कच्चा तेल लेकर 14 मार्च को यूएई से रवाना हुआ था. इसके मंगलवार को मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : गैस सिलेंडर बुक होने के बाद डीलर ज्यादा पैसे मांगे या सिलेंडर न दे, तो तुरंत इन नंबरों पर करें शिकायत!
साथ ही बताया कि फारस की खाड़ी में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. पिछले 24 घंटों में किसी भी तरह की घटना की सूचना नहीं मिली है और हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. हम हर जहाज और उसके क्रू के संपर्क में हैं. 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज अभी भी होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं. इन जहाजों पर 611 भारतीय नाविक तैनात हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।