Krishnanagar Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कृष्णानगर लोकसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर महुआ मोइत्रा को चुनाव मैदान में उतारा है।
लोकसभा से निष्कासित किया गया
2019 लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी की टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। दिसंबर 2023 में महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। उन पर संसद में सवाल पूछने की एवज में पैसा लेने का आरोप लगा था। अक्सर संसद में अपने जोरदार भाषण के लिए महुआ सुर्खियां बटोरती रही हैं। पश्चिम बंगाल के तेज तर्रार नेताओं में उनकी गिनती होती है।
पहले कांग्रेस पार्टी में थीं
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। साल 2009 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी। लेकिन कांग्रेस नेताओं और विचाराधारा से सहमत न होने पर उन्होंने एक साल के भीतर 2010 में ही पार्टी छोड़ दी और फिर टीएमसी का दामन थाम लिया। साल 2016 में टीएमसी की टिकट पर करीमपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतीं। 2019 में पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा।
कोलकाता और अमेरिका से पढ़ाई
महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 में असम में हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा कोलकाता में हुई। फिर अमेरिका के माउंट होलोके कॉलेज से उन्होंने अर्थशास्त्र और मैथ्स में ग्रेजुएशन की है। 1998 से 2009 तक उन्होंने अमेरिका में सफल बैंकर के तौर पर नामी कंपनियों में काम किया। जिसके बाद वह 2009 में भारत लौटी और सक्रिय राजनीति से जुड़ गईं। जानकारी के अनुसार उन्होंने डेनमार्क के मूल निवासी लॉर्स ब्रॉर्सन से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया।
ये भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस में टूट की बड़ी खबर, BJP में शामिल हो सकते हैं ये 6 बड़े नेता
संबंधित खबरें
'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
2 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
3 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
5 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
7 hrs agoLIVE: महाराष्ट्र के बीड में सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में 5 की मौत
7 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
16 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
16 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
17 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
18 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines