Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोवा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'गोय राखोन यात्रा'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज हमारी नजर देश और दुनिया की तमाम खबरों पर रहेगी, हम आपको पल पल की अपडेट देते रहेंगे. पश्चिम बंगाल के कोलकाता के चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के कारण 19 की मौत के बाद आगे क्या-क्या हो रहा है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी.

Taaza Khabar

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के चोरबागान इलाके में बीते शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और बारिश के कारण अफरा-तफरी मच गई. भगदड़ जैसी स्थिति में 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. हादसे के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 18 अक्टूबर को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज गोवा में पार्टी के जनसंपर्क अभियान ‘गोय राखोन यात्रा’ में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वो मडगांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इन सभाओं में भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

मौसम की बात करें तो IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. संभावित प्रभावित क्षेत्रों में दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्य शामिल हैं. बारिश को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ