नवरात्रि में कन्या पूजन की थाली को बनाएं खास, हलवा-पूरी के साथ घर पर तैयार करें ये स्वादिष्ट पकवान
Kanya Pujan Food: नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान हलवा, पूरी और काले चने का पारंपरिक खाना बनाया जाता है. अगर आप इस बार भोग की थाली को थोड़ा अलग बनाना चाहते हैं तो नारियल की बर्फी, खीर, मीठी बूंदी या आलू की सब्जी जैसे पकवान भी शामिल कर सकते हैं.

नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की आराधना के लिए बहुत ही खास माना जाता है. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन की परंपरा भी निभाई जाती है. इस दौरान छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें खाना खिलाया जाता है. कन्या पूजन के लिए घरों में खासतौर पर सूजी का हलवा, पूरी और काले चने बनाए जाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस लेख में बताई गई चीजों को भी थाली का हिस्सा बना सकते हैं.
आलू की सूखी सब्जी
2 / 6अगर आप कन्या पूजन की थाली में एक और पारंपरिक पकवान शामिल करना चाहते हैं तो आलू की सूखी सब्जी अच्छा ऑप्शन है. इसे पूरी या रोटी के साथ बनाकर सर्व किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- Durga Puja Mehndi Designs: दुर्गा पूजा पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, हाथ दिखेंगे बेहद खूबसूरत
नारियल की बर्फी
3 / 6कन्या पूजन की थाली में हलवे के अलावा नारियल की बर्फी भी रखी जा सकती है. इसका स्वाद अच्छा होता है और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.
मीठी बूंदी
4 / 6कन्या पूजन की थाली का हिस्सा मीठी बूंदी भी हो सकती है. बता दें, यह एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है, जिसे खासतौर पर त्योहारों और प्रसाद के लिए बनाया जाता है.
रायता
5 / 6काले चने की सब्जी के साथ रायता भी बनाकर सर्व करें और अगर चावल इस थाली का हिस्सा हैं तो इसके साथ रायता सर्व करना एकदम बेस्ट रहेगा.
बेसन का ढोकला
6 / 6बेसन से बनने वाला ढोकला सॉफ्ट होता है, जिसका स्वाद सभी को पसंद आता है. अगर आप पारंपरिक खाने से हटकर कुछ नया बनाना चाहते हैं तो इसे शामिल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर खरीद रही हैं नथ तो यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन, ये Nose Rings बढ़ा देंगी चेहरे की खूबसूरती