IPL 2027 ऑक्शन की बदल जाएगी तारीख? भारत-श्रीलंका के बीच वनडे मैच के कारण फंस रहा पेंच

IPL 2027 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है. इसकी संभावित तारीख सामने आई है और इसके बाद से फैंस के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं. भारत और श्रीलंका के बीच भी ऑक्शन के दिन वनडे होना है. ऐसा लग रहा है कि BCCI को मजबूरन ऑक्शन की तारीख बदलनी होगी.

ipl auction 2027

IPL 2027 ऑक्शन की तारीख में बदलाव हो सकता है (Image: ANI)

IPL 2027 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब तक कुछ बड़े ट्रेड देखने को मिल चुके हैं. अगले महीने रिटेंशन लिस्ट भी जारी हो जाएगी. बताया जा रहा था कि दिसंबर के मध्य में IPL 2027 के मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. हालांकि, इसकी तारीख में बदलाव देखने को मिल सकता है. भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच के कारण शेड्यूल को लेकर पेंच फंस रहा है.

विज्ञापन

ऑक्शन और मैच के शेड्यूल को लेकर क्या है पेंच?

कुछ हफ्तों पहले खुलासा हुआ था कि दिसंबर के मध्य में IPL 2027 के ऑक्शन का आयोजन होगा. हालांकि, तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं आया था. अब क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा. पिछले साल भी लगभग इसी समय नीलामी का आयोजन हुआ था. हालांकि, BCCI से संभवतः शेड्यूलिंग को लेकर बड़ी गलती हुई है.

विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में वनडे सीरीज का आयोजन होना है. इसका दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 16 दिसंबर को होना है. दोपहर 2 बजे इस मैच की शुरुआत होगी. अमूमन IPL के ऑक्शन की शुरुआत भी दोपहर में ही होती है. एक ही दिन दो अलग-अलग इवेंट आयोजित करने का तर्क समझ नहीं आ रहा है. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि वे एक साथ दोनों चीजों का आनंद नहीं ले पाएंगे. इससे कहीं न कहीं BCCI को भी पैसों के मामले में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा.

विज्ञापन

BCCI को अपने प्लान में करना होगा बदलाव

IPL ऑक्शन की व्यूअरशिप काफी अच्छी होती है. हर कोई यह देखना चाहता है कि कौन-सा खिलाड़ी किस टीम का हिस्सा बनेगा. इसी वजह से BCCI बड़े स्तर पर नीलामी का आयोजन कराता है. इसके अलावा भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. इसी वजह से दोनों खास इवेंट्स को एक ही दिन कराना सही नहीं होगा.

BCCI को ऑक्शन की तारीख बदलनी चाहिए. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे से एक दिन पहले या बाद में इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है. अभी तक BCCI ने IPL ऑक्शन को लेकर आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया है. IPL गवर्निंग काउंसिल से मीटिंग के बाद ऑक्शन के लिए एक तारीख फाइनल की जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ