'कमजोर लोग वकालत ना करें…', CJI सूर्यकांत ने इशारों-इशारों में किस पर साधा निशाना? हालात को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

CJI सूर्यकांत ने शनिवार को ‘नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी’ (NLSUI) के 34वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कानूनी पेशा अपनाने वालों में साहस, ईमानदारी और उन लोगों की बात सुनने की क्षमता होनी चाहिए, जिनकी आवाज अक्सर अनसुनी रह जाती है.

CJI Suryakant

CJI सूर्यकांत ने शनिवार को NLSUI के 34वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया. (Photo: ANI)

भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने शनिवार को ‘नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी’ (NLSUI) के 34वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया. उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों से न्याय और स्वतंत्रता की रक्षा करने और संवैधानिक मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कानूनी पेशा अपनाने वालों में साहस, ईमानदारी और उन लोगों की बात सुनने की क्षमता होनी चाहिए, जिनकी आवाज अक्सर अनसुनी रह जाती है. न्यायमूर्ति ने कहा कि कानूनी शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को अलग-अलग विचारों को समझने और समाज की सेवा करने के लिए भी तैयार किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

CJI ने क्या कहा?

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ”कानूनी शिक्षा का मकसद सिर्फ आपराधिक या संवैधानिक कानून के सिद्धांतों को सीखना नहीं है, बल्कि ऐसे लोगों से मिलने और उनके विचारों को समझने का अनुभव हासिल करना भी है, जो दुनिया को हमसे अलग नजरिए से देखते हैं.” CJI ने कानूनी पेशे की जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए सिर्फ कानूनों और अदालतों के पुराने फैसलों की जानकारी होना ही काफी नहीं है, बल्कि न्याय के पक्ष में खड़े होने का साहस और उन लोगों की चिंताओं को सुनने की विनम्रता भी जरूरी है, जिनकी आवाज को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है.

‘कमजोर लोगों के लिए नहीं है वकालत’

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ” वकालत का पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है. उन्होंने स्वतंत्र सोच और निष्पक्षता के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वो किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले अलग-अलग विचारों को सुनें और जिनसे असहमत हों, उनकी गरिमा का भी सम्मान करें.” न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि कानून हमेशा एक जैसा नहीं रहता, बल्कि इस पेशे से जुड़े लोगों की सोच और उनके काम से उसमें बदलाव आता है. उन्होंने कहा कि अदालत में लड़े जाने वाले हर मामले, तैयार किए जाने वाले हर अनुबंध, दी जाने वाली हर कानूनी सलाह और लिखे जाने वाले हर फैसले का देश की न्याय व्यवस्था को विकसित करने में योगदान होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ