तिरुपति लड्डू विवाद: प्रसाद में मिलावट रोकने के लिए अनोखा कदम, घी पर GPS से रखी जा रही नजर!

Tirupati laddu row: 21 सितंबर को कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने घी की आपूर्ति में इस्तेमाल किये जा रहे अपने वाहनों पर जीपीएस लगा दिया है। इसका फैसला बढ़ते लड्डू विवाद तो देखते हुए लिया गया है। जिससे मिलावट का पता लगाया जा सकेगा।

Tirupati laddu row

Tirupati laddu row: आंध्र प्रदेश के मंदिर तिरुपति बालाजी के प्रसाद वाले लड्डुओं में जानवरों की चर्बी मिलाने का मामला सामने आया। प्रसाद में मछली के तेल और जानवरों की चर्बी मिले के बाद बड़ा हंगामा हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रसादम के लड्डुओं में मिलावट का दावा किया था। इसी के बाद प्रसाद की जांच की गई। अब इस मामले में एक्शन लेते हुए कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने घी की आपूर्ति में इस्तेमाल की जा रही अपनी गाड़ियों पर जीपीएस लगाया है।

GPS से होगा ट्रैक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने अपने वाहनों पर एक जियो-पोजिशनिंग सिस्टम लगाया है। ये तिरुपति मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को घी की आपूर्ति करते हैं। केएमएफ के प्रबंध निदेशक एम के जगदीश ने कहा कि टीटीडी द्वारा एक महीने पहले केएमएफ को टेंडर दिए जाने के बाद नंदिनी घी की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि केएमएफ को 350 टन घी की आपूर्ति का ठेका मिला है।

टीटीडी ने शुक्रवार को एक लैब रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घी में चर्बी और अन्य अशुद्धियां मिली थीं। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षणों से लिए नमूनों में पशु चर्बी के होने का पता चलने के बाद बोर्ड मिलावटी घी की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में है।

नंदिनी ब्रांड का इतिहास

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन यानी केएमएफ एक डेयरी कोऑपरेटिव है। जिसकी स्थापना 1974 में हुई थी। ये नंदिनी ब्रांड नाम के तहत दूध, दही, घी, मक्खन, आइसक्रीम, चॉकलेट और मिठाई जैसे प्रोडक्ट्स बनाकर बेचता है। प्रसाद में मिलावट पर कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है कि उनका इस मिलावटी घी से कोई लेना-देना नहीं है।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला 18 सितंबर को शुरू हुआ। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ