हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

2 छात्रों से हाथ-पांव पकड़वाए, प्रिंसिपल ने डंडे ही डंडे बरसाए, LKG स्टूडेंट को स्कूल में थर्ड डिग्री टॉर्चर

विज्ञापन
Principal Beats LKG Student

School Principal Beats LKG Student With Stick Brutally: LKG कक्षा के बच्चे के हाथ और पांव दूसरे छात्रों से पकड़वाए और फिर प्रिंसिपल ने उसकी टांगों-कमर पर डंडे बरसाए। छात्र को इतना टॉर्चर किया गया कि उससे अब चला भी नहीं जा रहा है। छोटे-से बच्चे को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का यह मामला पंजाब में सामने आया।

लुधियाना जिले की मुस्लिम कालोनी में बाल विकास स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्र को बुरी तरह पीटने के आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्र के परिजनों के मुताबिक, उनके बच्चे के साथ 2 दिन इसी तरह मारपीट हुई है। स्कूल के ही किसी बच्चे ने पिटाई का वीडियो बनाकर उन्हें दिखाया, जिसके आधार पर वे प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस शिकायत देंगे।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में अगले 10 दिनों तक शराब की बिक्री पर पाबंदी, यहां जानें नियम और शर्तें

विज्ञापन

इतना पीटा कि चला भी नहीं जा रहा 

छात्र मुरतजा की माता साहिलुना खातून ने बताया कि उनका बेटा जब घर आया तो वह दर्द से कराह रहा था। जांच करने पर उसकी जांघों और बैक पर डंडों के निशान थे। बच्चे के पैरों के तलवे भी इतनी बुरी तरह से लाल थे कि उससे अच्छे से चला भी नहीं जा रहा था। पूछने पर बेटे ने पिटाई की कहानी सुनाई। इसके बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे।

प्रिंसिपल श्रीभगवान से पूछने पर उन्होंने बताया कि बच्चे ने किसी अन्य बच्चे को पेंसिल मारी थी। उस बच्चे के परिजन उनके पास शिकायत लेकर आए थे। छात्र मुरतजा को कई बार समझाया है कि वह शरारतें न करे, लेकिन वह मानता ही नहीं है। पेसिंल यदि किसी बच्चे को नाजुक जगह पर लग जाती तो मामला बिगड़ सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Indian Railways की बड़ी घोषणा; ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले के परिवार को अब मिलेगा 10 गुना मुआवजा

प्रिंसिपल ने अपनी सफाई में कहा…

प्रिंसिपल श्रीभगवान ने कहा कि बच्चे मुरतजा के परिजन पहले भी कई बार उन्हें कह चुके हैं कि वह चैनी-खैनी का सेवन करता है। उसकी इस आदत को हटाएं। इसके लिए यदि कभी पिटाई करनी पड़े तो कर सकते हैं। प्रिंसिपल के मुताबिक, उन्होंने इतने जोर से डंडे नहीं मारे, जितना बड़ा परिवार मुद्दा बना रहा है। मुरतजा को डांटा जा रहा था।

विज्ञापन

प्रिंसिपल ने कहा कि डांटते ही वह रोने लगा। जमीन पर लिट गया। इसी कारण 2 छात्रों की मदद से उसे पकड़ा गया और उसे सजा दी। प्रिंसिपल के मुताबिक, उनके लिए मुरतजा भी बाकी बच्चों की तरह है। उन्होंने उसे किसी गलत मानसिकता के चलते नहीं मारा। उसके परिवार वाले जानबूझकर विवाद को तूल रहे हैं, जबकि बच्चे को डांटा गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola