Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर राजस्थान से गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा

मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर शूटर और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 16, 2026 12:49

Rohit Shetty House Firing Case: मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर शूटर और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

रोहित शेट्टी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटर के साथ कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने यूपी से भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

---विज्ञापन---

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, पहले 5 पर लगा मकोका

इस मामले में इससे पहले पुलिस ने 5 आरोपियों को पुणे और आसपास के इलाकों से गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों के नाम आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल साकट और आसाराम फसले उर्फ बाबू (हथियार सप्लायर) हैं.

पुलिस ने इन पांचों आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत कड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध से जुड़े पहलुओं को देखते हुए यह धाराएं लगाई गई हैं.

---विज्ञापन---

पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

गिरफ्तार किए गए शूटर को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले के पीछे किस गैंग का हाथ है और हमलावर का मकसद क्या था. क्या यह केवल डराने के लिए की गई फायरिंग थी या इसके पीछे जबरन वसूली जैसा कोई बड़ा कारण था, इसकी गहराई से जांच की जा रही है.

हमले का मास्टरमाइंड अभी भी है फरार

वहीं, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड शुभम लोणकर बताया जा रहा है, जो अभी भी फरार है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसका संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से भी हो सकता है. हालांकि पुलिस इस एंगल की जांच कर रही है.

First published on: Feb 16, 2026 12:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.