हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Telangana BJP: तेलंगाना भाजपा के नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद घर में मृत मिले, पुलिस को आत्महत्या का शक

विज्ञापन

हैदराबाद: तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद सोमवार तड़के मियापुर थाने में अपने आवास पर मृत पाए गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का शक जताया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जब वे भाजपा नेता के घर पहुंचे तो उन्होंने ज्ञानेंद्र प्रसाद को घर के अंदर पंखे से लटका पाया। फिलहाल, मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है लेकिन इसके कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कहा कि मौत की सूचना मिलते ही एक टीम को मौके पर भेजा गया। ज्ञानेंद्र प्रसाद की आत्महत्या का कारण के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ज्ञानेंद्र प्रसाद पिछले कुछ दिनों से अपने पेंटहाउस में रह रहे थे।

विज्ञापन

मियापुर पुलिस के अनुसार, “परिवार के एक सदस्य ने सुबह करीब 11 बजे ज्ञानेंद्र प्रसाद को पेंटहाउस में लटका पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ज्ञानेंद्र प्रसाद ने सुबह करीब 9 बजे फांसी लगा ली होगी। दरवाजा अंदर से बंद था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola