तमिलनाडु के करुर में रैली भगदड़ के बाद तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) के नेता में नेता विजय का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मेरा दिल टूट गया है, मैं असहनीय, अवर्णनीय पीड़ा और दुःख से कराह रहा हूं जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हालांकि एक्टर विजय ने यह बयान एयरपोर्ट पर जाकर दिया है। एक्टर के एयरपोर्ट जाने से लोगों में काफी गुस्सा है।
एक्टर विजय ने जताया दुख
हादसे के बाद एक्टर और नेता विजय ने कहा कि मैं करूर में अपनी जान गंवाने वाले अपने प्यारे भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। कहा कि मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
यह भी पढ़ें: पुष्पा-2, RCB के बाद अब एक्टर विजय की रैली में भगदड़, कब सबक लेगा सिस्टम?
रिटायर जज करेंगे हादसे की जांच
हादसे की जांच के लिए तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने जांच कमेटी बनाने का आदेश दिया है। सीएम स्टालिन ने बताया कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग बनेगा। वह हादसे की जांच करेंगे। इसके बाद राज्य सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे।
शिक्षा मंत्री ने घायलों से की मुलाकात
तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी और तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी ने करूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती लोगों से मुलाकात की। यह सभी टीवीके (तमिलगा वेट्ट्री कजगम) के प्रमुख और अभिनेता विजय के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें: देश छोड़ने की तैयारी में एक्टर विजय? हादसे के बाद पहुंचे तिरुचि एयरपोर्ट
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines