देश छोड़ने की तैयारी में एक्टर विजय? हादसे के बाद पहुंचे तिरुचि एयरपोर्ट

तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भीषण हादसा होने के बाद हलचल तेज हो गई है। भगदड़ के अभी तक 36 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हादसे के कुछ ही देर बाद एक्टर विजय पहुंचे तिरुचि एयरपोर्ट पहुंचते दिखे हैं। इससे लोगों में विजय के खिलाफ चर्चाएं तेज हो गई हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

एक्टर विजय

एक्टर विजय

Tamilnadu Stampede: तमिलनाडु के करुर में हादसे के बाद सबसे बड़ी अपडेट आ रही है। तमिलगा वेत्री कड़गम’ (टीवीके) के अध्यक्ष और एक्टर विजय ने रैली में हुई भगदड़ अभी तक कोई बयान नहीं दिया। न ही वह मृतकों के परिजनों से मिले और न ही घायलों से मिलने हॉस्पिटल गए। हादसे के कुछ ही देर एक्टर विजय तिरुचि एयरपोर्ट पहुंच गए। लोगों में चर्चा तेज हो गई है कि एक्टर विजय हादसे की जिम्मेदारी लेने की बजाय देश छोड़ने की तैयारी में जुट गए। एक्टर विजय का एयरपोर्ट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह छिपते हुए एयरपोर्ट जाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम ने शुरू की बैठक

हादसे को संवेदनशीलता से लेकर सीएम एमके स्टालिन ने करूर भगदड़ में हुई मौतों पर सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक शुरू कर दी है। सीएम ने बताया कि हादसे की जांच कराई जाएगी। करूर भगदड़ पर सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि मैं आज रात पीड़ितों के परिवारों से मिलने, अपनी संवेदना व्यक्त करने और अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों से मिलने के लिए व्यक्तिगत रूप से करूर जाऊंगा।

विज्ञापन

10-10 लाख मुआवजे का ऐलान

सीएम स्टालिन ने ऐलान है कि मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगें। इसके अलावा अस्पतालों में गहन चिकित्सा उपचार करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक लाख रुपये दिए जाएं। इसके अलावा, पूरी जांच करने और सरकार को रिपोर्ट सौंपने के लिए, सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का तुरंत गठन किया जाएगा।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने जताया खेद

करुर हादसे पर तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और AIADMK महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कहा कि करूर में आयोजित तमिलगा वेत्री कज़गम पार्टी की प्रचार सभा के दौरान भीड़ की अराजकता के कारण 29 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य बेहोश हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कहा कि यह खबर चौंकाने वाली और दुखद है। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और खेद व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ