Tamil Nadu Dindigul Hospital Fire: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आगजनी में 3 महिलाओं और एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए कई वीडियोज में इमारत से आग और धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
बताया जा रहा है कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। आग ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन एरिया में लगी। ये आग शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है। आग लगने के बाद लपटें तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गईं। फिर इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
ये भी पढ़ें: ‘सड़कों पर गोलीबारी; खुलेआम फट रहे बम, बैंकों में लूट…’, सीरिया से लौटे पहले भारतीय ने बताई भयावह सच्चाई
दम घुटने से हुई मौत
अग्निशमन कर्मियों के बयान के अनुसार, पीड़ितों की मौत अस्पताल में भरे घने धुएं के कारण दम घुटने से हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि रिसेप्शन एरिया में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिसके बाद आग लगी। फिलहाल अस्पताल में 100 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि लिफ्ट में कई लोग फंसे हैं।
ये भी पढ़ें: Video: अतुल सुभाष के भाई फूटा दर्द, हाथ में पोस्टर लेकर क्या बोले?
आग लगने के बाद मची भगदड़
बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना के बाद कई लोग ऊपर की ओर भागे। इस भगदड़ में लोगों की मौत हो गई। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, यह वह अस्पताल है। जहां लोग मुख्य रूप से आर्थोपेडिक रोगों के इलाज के लिए जाते हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।
ये भी पढ़ें: 1.0 डिग्री पारा… पहाड़ों में चल रहीं बर्फीली हवाएं, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में गंभीर शीतलहर का अलर्ट
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines