IT Raids : तमिलनाडु और कर्नाटक में एक्शन आयकर विभाग, लगातार दूसरे दिन रेड
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

IT Raids : NIA के अलावा आयकर विभाग भी एक्शन में है। आयकर विभाग तमिलनाडु में कई जगहों पर तलाशी ले रहा है। तमिलनाडु के अलावा कर्नाटक में भी आयकर विभाग ने रेड की है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु और कर्नाटक दोनों जगहों में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर विभाग ने रेड की है। जी स्क्वायर की संपत्तियों के अलावा अंकिता बिलडर्स के कार्यालय और इसके मालिक के घर IT ने छापेमारी की। शहर में बिल्डर अरविंद कलबुर्गी के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। रेड टैक्स चोरी और अनियमितताओं को लेकर की गई है।
इससे पहले सोमवार को भी आयकर विभाग ने तमिलनाडु में छापेमारी की थी। दरअसल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रियल एस्टेट कंपनी जी-स्क्वायर के ठिकानों पर विभाग छापेमारी कर रहा है। ये कार्रवाई जी-स्क्वायर के करीब 50 से ज्यादा जगहों पर हो रही है।
गौरतलब है कि जी-स्क्वायर कंपनी राजनीतिक विवाद में घिरी रही है। बीजेपी ने सत्तारूढ़ डीएमके के शीर्ष नेताओं पर रियल एस्टेट कंपनी को राज्य में तेजी से बढ़ने में मदद करने का आरोप लगाया था।
इस बीच आयकर विभाग की इस छापेमारी की कार्रवाई के विरोध में डीएमके कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इस मामले में डीएमके विधायक एमके मोहन के बेटे के घर पर भी छापेमारी हुई जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. दरअसल, विधायक का बेटा जी-स्क्वायर के शेयरधारक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: