Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एससी/एसटी विंग के राज्य कोषाध्यक्ष की हत्या मामले में 9 आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। बता दें कि बीबीजीटी शंकर की 27 अप्रैल की रात को बदमाशों के एक समूह ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात के दौरान शंकर चेन्नई से लौट रहे थे।
आरोपियों ने कथित तौर पर उनकी कार पर देशी बम फेंका था। जब शंकर खुद को बचाने के लिए कार से बाहर निकले तो उनका पीछा किया गया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
तमिलनाडु भाजपा चीफ ने जताया दुख
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का एक और संकेत है। उन्होंने कहा कि अगर उचित जांच नहीं की गई और अपराधी तुरंत नहीं पकड़े गए तो पार्टी राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात को उस वक्त हुई जब वलारपुरम ग्राम पंचायत अध्यक्ष बीबीजीटी शंकर एक शादी से लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन को रोका और वाहन पर देशी बम फेंके। उन्होंने कहा कि जैसे ही शंकर ने भागने की कोशिश की, बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी हत्या कर दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने कहा कि शंकर के नाम पर कई मामले लंबित हैं, आगे की जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
आज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
2 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
3 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
7 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
7 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
9 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
10 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
11 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines