Google For India 2022: सुंदर पिचाई बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में तकनीकी बदलाव की तेज गति देखना प्रेरणादायक

पीएम मोदी के साथ सुंदर पिचाई

पीएम मोदी के साथ सुंदर पिचाई

विज्ञापन

Google For India 2022: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तकनीकी बदलाव की तेज गति देखना प्रेरणादायक है। सोमवार को पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इससे पहले वह दिल्ली  के प्रगति मैदान में गूगल फॉर इंडिया 2022 के 8वें संस्करण में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने भविष्य को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। पिचाई ने कहा कि हमने UPI स्टैक के आधार पर भारत में गूगल-पे बनाया है। उन्होंने कहा कि कंपनी शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल पर भी काम कर रही है।

 और पढ़िए –  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, कहा-अगले मानसून सत्र तक टेलीकॉम व डिजिटल डेटा पर आएंगे बिल

Advertisment

जी20 अध्यक्षता का समर्थन

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ पिचाई ने कहा कि वह मजबूत साझेदारी जारी रखने और सभी के लिए काम करने वाले खुले इंटरनेट को आगे बढ़ाने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं। पिचाई ने ट्वीट कर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज शानदार मुलाकात के लिए धन्यवाद। आपके नेतृत्व में तकनीकी बदलाव की तेज गति को देखने के लिए प्रेरणा देता हूं। हमारी मजबूत साझेदारी जारी रखने और सभी के लिए काम करने वाले एक खुले, कनेक्टेड इंटरनेट को आगे बढ़ाने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर हूं।”

विज्ञापन

पद्म भूषण से सम्मानित किया था

बता दें भारत ने औपचारिक रूप से इस साल 1 दिसंबर को इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। वहीं, इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने औपचारिक रूप से सैन फ्रांसिस्को में सुंदर पिचाई को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया था। संधू ने एक ट्वीट में कहा था, “सैन फ्रांसिस्को में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई। मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी संबंधों को मजबूत करना, वैश्विक नवाचार में भारतीय प्रतिभा के योगदान की पुष्टि करता है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ