किसने किया पहला हमला, कहां खड़ी थी सोनम, कैसे फेंकी लाश? राजा हत्याकांड से जुड़े हर सवाल का जवाब

राजा रघुवंशी हत्याकांड की SIT जांच में हत्या के सीन का रीक्रिएशन किया गया। SP विवेक सिम ने प्रेस कांफ्रेंस में कई अहम खुलासे किए। उन्होंने कहा कि इसके बाद पूरी पिक्चर साफ हो गई है कि कैसे किया पहला वार? कहां खड़ी थी सोनम? पढ़ें हर सवाल का जवाब।

Sonam raghuvanshi

प्रेस कांफ्रेंस करते ईस्ट खासी हिल्स के SP विवेक सिम (फोटो सोर्स- ANI)

विज्ञापन

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही SIT की टीम ने सोनम सहित सभी आरोपियों को लेकर हत्या के सीन को रीक्रिएट किया है। इस जांच के बाद पुलिस ने कई सवालों के जवाब दिए हैं और कई बड़े खुलासे किए हैं। ईस्ट खासी हिल्स के SP विवेक सिम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड से जुड़ी नई जानकारी साझा की है।

SP ने बताया कि एक जगह वे लोग फोटो लेने के लिए रुके थे, लेकिन वहां हमला करने की कोशिश नहीं हुई। इसके बाद सभी व्यू पॉइंट तक पहुंचे, जहां स्कूटी को पार्क किया गया था। हमने वहां पर सीन को रीक्रिएट किया कि कैसे राजा खड़ा था। हमने एक व्यक्ति को राजा बनाकर खड़ा किया था। हमने यह देखा कि हत्या से पहले कौन-कहां खड़ा था।

विज्ञापन

किसने किया था पहला हमला?

पहला हमला विशाल ने किया, दूसरा हमला आनंद ने और तीसरा हमला आकाश ने किया। इस हत्याकांड में एक और हथियार का इस्तेमाल किया गया, जिसे खोजना अभी बाकी है। पहला हथियार मिल चुका है, दूसरे की तलाश जारी है। SDRF की टीम उसकी तलाश कर रही है।

राजा का फोन किसने तोड़ा था?

राजा के फोन को पहले सोनम ने तोड़ा और फिर विशाल ने उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। हमने यह भी देखा कि घटना को अंजाम देने के बाद वे वहां से कैसे निकले थे। इस हत्याकांड को लेकर अब पूरी तस्वीर साफ हो गई है।

कहां गया सोनम का फोन ?

SP विवेक सिम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजा के सिर पर दो गहरे चोट के निशान थे, जो धारदार हथियार से किए गए थे। तीसरा हमला उतना प्रभावी नहीं था क्योंकि आनंद ने बताया कि वह उस समय डर गया था। वहीं सोनम के फोन को लेकर SP ने बताया कि उसने अपना फोन तोड़कर फेंक दिया था।

विज्ञापन

हत्या के दौरान कहां खड़ी थी सोनम?

SP ने बताया कि पहला हमला विशाल ने किया था और वह बहुत जोरदार था क्योंकि उसने दोनों हाथों का इस्तेमाल किया था। इस दौरान सोनम वहां मौजूद थी। सोनम राजा के सामने खड़ी थी। विशाल दाईं ओर और आकाश बाईं ओर थोड़ा पीछे खड़ा था, जबकि आनंद उनके पास ही खड़ा था।

विज्ञापन

हमला होते ही चिल्लाकर भागी थी सोनम

जब विशाल ने हमला किया, तो खून निकलने लगा। यह देखकर सोनम चिल्लाकर वहां से भाग निकली। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर शव को फेंक दिया। दो ने हाथ पकड़े थे और एक ने पैर पकड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ