हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

South India Exit Poll Result 2024 LIVE: दक्षिण भारत में NDA को झटका, I.N.D.I.A को बढ़त, देखें एग्जिट पोल के आंकड़े

South India Exit Poll Result 2024 LIVE: दक्षिण भारत के 5 राज्यों, दो केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और लक्षद्वीप में सम्मिलित रूप से कुल 131 लोकसभा सीट हैं। इस संपूर्ण प्रदेश का जनादेश 18वीं लोकसभा की दशा और दिशा तय करने वाला सिद्ध हो सकता है।

विज्ञापन

South India Exit Poll Result 2024 LIVE:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण यात्राओं के बावजूद एनडीए को एग्जिट पोल के शुरुआती आंकड़ों में झटका लगता दिख रहा है। आज तक-Axis My India के अनुसार 87 सीटों में से 27 से 32 सीटें एनडीए को मिल रही है। जबकि INDIA को 53 से 61 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं TV9 के सर्वे के मुताबिक शुरुआती 129 में से NDA को 44 और INDIA को 70 सीटें मिलने का अनुमान है।

लोकसभा चुनाव 2024 के सभी 7 फेज की वोटिंग आज शाम 6 बजे समाप्त हो गई। केवल भारत की जनता नहीं बल्कि पूरी दुनिया को इस चुनाव परिणाम को लेकर बेहद उत्सुकता है। इस चुनाव के एग्जिट पोल के रुझान चौंकाने वाले आंकड़े आने शुरू हो गए हैं, जिससे पता चल रहा है कि 18वीं लोकसभा का गठन किस समीकरण से होने की संभावना है।

दक्षिण भारत की राजनीति ने हमेशा केंद्र की सियासत और सत्ता को प्रभावित किया है। वर्तमान में कर्नाटक और तेलंगाना को छोड़कर तमिलनाडु, केरल औरआंध्र प्रदेश में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व है। कर्नाटक और तेलंगाना में अभी कांग्रेस पार्टी की सरकार है। कहने का लब्बोलुआब यह है कि दक्षिण की राजनीतिक समीकरण का लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर गहरा और दूरगामी असर पड़ता आया है।

विज्ञापन

दक्षिण भारत में BJP का विजय अभियान?

बीजेपी ने 18वीं लोकसभा में दक्षिण भारत पर विशेष फोकस किया है। पार्टी का अघोषित नारा ‘अबकी बार, 400 पार’ यदि सफल होगा, तो दक्षिण भारत से होगा। इसके लिए पार्टी के नेताओं, विशेष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ने काफी मेहनत की है। यहां की कुल 131 लोकसभा सीट में कितनी सीट पार्टी के झोले में गिरेगी, इसका आज के एग्जिट पोल से सामने आने लगे हैं। बता दें, दक्षिण भारत एक राज्य बीजेपी के लिए अभी तक अभेद्य रहे हैं। साल 2019 में इन राज्यों बीजेपी को नाममात्र की सीटें मिली थी। लेकिन इस साल के लोकसभा में पार्टी जोरो-आजमाइश का बहुत अधिक नहीं, लेकिन सकारात्मक असर साफ दिख रहा है।

बहरहाल, इन राज्यों में किस-किस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीतकर सांसद बन रहे हैं, एग्जिट पोल से आज आपको एक अंदाजा लग ही गया होगा। News24 आपके लिए लेकर हाजिर है, एग्जिट पोल की सबसे तेज और विश्वसनीय अपडेट…

विज्ञापन

देखें एग्जिट पोल के आंकड़े…

तमिलनाडु

News Agency NDA I.N.D.I.A DMK AIADMK
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 6 – 10 24 – 29 — 0 – 2
INDIA TV 5 – 7 6 – 8 16 – 18 0 – 1
ABP C-VOTER 0 – 2 37 – 39 0 —
INDIA TODAY AXIS 2 – 4 13 – 15 20 – 22 0 – 2
POLSTRAT 0 – 4 35 0 0

 

कर्नाटक

News Agency NDA I.N.D.I.A JDS
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 24 – 26 4 – 8 0
INDIA TV 18 – 22 4 – 8 1 – 3
ABP C-VOTER 23 – 25 0 – 5 0
INDIA TODAY AXIS 20 – 22 3 – 5 0 – 3
POLSTRAT 18 8 2

 

आंध्र प्रदेश

News Agency NDA I.N.D.I.A YSRCP TDP JSP
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 22 – 25 0 3 – 6 0 0
INDIA TV 4 – 6 0 3 – 5 13 – 15 2 – 2
ABP C-VOTER 21 – 25 0 0-4 — 0
INDIA TODAY AXIS 23 – 25 13 0 – 1 –
POLSTRAT 12 0 13 0 0

 

तेलंगाना

News Agency NDA I.N.D.I.A BRS AIMIM
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 12 – 14 5 – 7 0 0 – 1
INDIA TV 8 – 10 6 – 8 0 – 1 1 – 1
ABP C-VOTER 7 – 9 7 – 9 0 0 – 1
INDIA TODAY AXIS 7 8 1 1
POLSTRAT 7 8 1 1

केरल

News Agency NDA UDF LDF
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 1 – 4 12 – 15 0 – 1
INDIA TV 1 – 3 13 – 15 3 – 5
ABP C-VOTER 1 – 3 17 – 19 0
INDIA TODAY AXIS 2 – 3 17 – 18 0 – 1
POLSTRAT 1 16 3

 

ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024 Live: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में NDA 400 पार; यूपी में किसे कितनी सीटें?

ये भी पढ़ें: NDA या INDIA…किसकी बनेगी सरकार? देखें भरोसेमंद Exit Poll न्यूज 24 पर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola