कौन हैं सोनाक्षी पाण्डेय? 2 पन्नों के रेज्यूमे से गूगल के साथ माइक्रोसॉफ्ट में भी पाया जॉब ऑफर

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के साथ करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी पाण्डेय इस समय गूगल के सिएटल ऑफिस में डाटा एंड प्रोडक्ट मैनेजर हैं। साल 2021 में उन्होंने 2 पेज के रेज्यूमे के साथ गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में अप्लाई किया था और दोनों जगह उन्हें जॉब का ऑफर मिल गया था।

Sonakshi Pandey

Sonakshi Pandey

विज्ञापन

Who Is Sonakshi Pandey : भारतीयों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है इसे पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। कितने ही भारतीयों ने अपनी योग्यता का लोगा पूरी दुनिया में मनवाया है। ऐसी ही एक शख्सियत हैं सोनाक्षी पाण्डेय, जिन्होंने केवल 2 पन्नों के रेज्यूमे से न केवल गूगल बल्कि माइक्रोसॉफ्ट में भी जॉब ऑफर हासिल कर लिया। इस रिपोर्ट में जानिए सोनाक्षी पाण्डेय के बारे में और बढ़िया जॉब पाने के लिए उनके सीक्रेट।

सोनाक्षी पाण्डेय ने साल 2013 में यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया था। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास डैलस से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री ली। मास्टर्स डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। यहां तीन साल तक उन्होंने कोड लिखे। शुरुआती दिनों में वह बेहद शर्मीली और इंट्रोवर्ट हुआ करती थीं।

Advertisment

यूट्यूब पर वीडियो देख बदला करियर

एक दिन उन्होंने वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यूट्यूब पर एक वीडियो देखा जिसमें एक टेक एक्सपर्ट डाटाबेस के बारे में बात कर रहा था। उसके बोलने के स्टाइल में कॉन्फिडेंस से वह काफी प्रभावित हुईं। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी ने कहा कि मैं बिल्कुल उसी तरह कुछ करना चाहती थी जैसा कि वह व्यक्ति कर रहा था। मैं स्टेज पर जाकर लोगों के सामने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बात रखना चाहती थी।

Sonakshi Pandey Resume 1

Sonakshi Pandey Resume 2

विज्ञापन

गूगल व माइक्रोसॉफ्ट से आया ऑफर

इसके बाद उन्होंने अपने करियर की दिशा बदली और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से अमेजन वेब सर्विसेज के साथ सॉल्यूशन आर्किटेक्चर में एंट्री की। इस दौरान उन्होंने अमेजन के क्लाउड कंप्यूटिंग पेज के लिए कई ब्लॉग भी लिखे थे। साल 2021 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट और गूगल में अप्लाई किया था। सोनाक्षी पाण्डेय ने अपना वह रेज्यूमे भी शेयर किया है जिसके दम पर उन्हें गूगल और माइक्रोसॉफ्ट, दोनों जगह से जॉब के ऑफर मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ