Tamil Nadu Accident: फिल्मी स्टाइल में डिवाइडर तोड़ दूसरी तरफ पहुंचा ट्रक, 3 की मौत

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु में एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। दोनों ट्रक मालवाहक थे, जो आपस में टकरा गए। हादसे की वजह एक ट्रक का अनियंत्रित हो जाना बताई जा रही है।

Accident
विज्ञापन

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के अरुप्पुकोट्टई में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पलायमपट्टी जंक्शन के पास मदुरै-थूथुकुडी नेशनल हाइवे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, कच्चा माल भरा एक कंटेनर पलानी की तरफ जा रहा था, उसी दौरान सामने से दूसरा ट्रक आ गया। यह ट्रक बेकाबू होकर दूसरी लेन में पहुंचा और दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई।

हादसे में 3 लोगों की मौत

विरुधुनगर जिले के अरुप्पुकोट्टई के निकट पलायमपट्टी जंक्शन के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, दोनों ट्रक अपनी तय दिशा में ही चल रहे थे, लेकिन अचानक से मालवाहक ट्रक ने अपना कंट्रोल खो दिया, जिससे वह दूसरी लेन में पहुंच गया, जहां पर दूसरा ट्रक मौजूद था। आमने-सामने आने के बाद दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। ANI के मुताबिक, इसमें मौके पर ही दोनों ट्रक ड्राइवरों के साथ करीब 3 लोगों की मौत हो गई।

Advertisment

एक ट्रक में कागज बनाने वाला माल भरा हुआ था, जो थूथुकुडी से अरुप्पुकोट्टई होते हुए पलानी की तरफ जा रहा था। वहीं, दूसरा ट्रक भी एक मालवाहक ही था, जो मदुरै से थूथुकुडी की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ