Solar Storm के बाद अब आने वाला है Radiation Storm, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Radiation Storm After Solar Storm: सोलर स्टॉर्म के बाद अब रेडिएशन स्टॉर्म की चेतावनी जारी हुई है। यह रेडिएशन स्टॉर्म इसी सप्ताह आ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी वजह से इस सप्ताह अमेरिका के कई हिस्सों में बिजली जा सकती है और ब्लैकआउट ही स्थिति बन सकती है।

Earth From Space

Representative Image (Pixabay)

A Radiation Storm To Hit Earth This Week : वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म यानी सौर तूफान को पूरी तरह से समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच एक नई समस्या को लेकर चेतावनी सामने आ गई है। वैज्ञानिकों ने एक रेडिएशन स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की है। सूर्य की सतह से बड़ी लपटें उठ रही हैं, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन का उत्सर्जन हो रहा है। इसमें बड़ी मात्रा में चार्ज्ड पार्टिकल्स हैं जिनकी स्पीड सूर्य की सतह पर हो रही मैग्नेटिक एक्टिविटी के चलते बहुत तेज हो गई है।

स्टॉर्म को लेकर एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

इनमें से कई पार्टिकल्स को धरती की दिशा में आगे बढ़ते हुए देखा गया है। ये पार्टिकल्स हमारे ग्रह की मैग्नेटिक फील्ड और एटमॉस्फेयर से इंटरैक्ट कर सकते हैं जिससे सैटेलाइट कम्युनिकेशन में समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा अंतरिक्ष में मौजूद एस्ट्रोनॉट्स के लिए रेडिएशन का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। ये पार्टिकल्स पावर ग्रिड्स को भी ठप कर सकते हैं। ये रेडिएशन स्टॉर्म इसी सप्ताह आ सकता है। इस तरह से सोलर स्टॉर्म के बाद हमारे ग्रह के सामने अब रेडिएशन स्टॉर्म के रूप में एक और बड़ा खतरा आ गया है।

क्या पहुंचा सकता है ज्यादा नुकसान?

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेयरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार आने वाला रेडिएशन स्टॉर्म पिछले सप्ताह आए जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म से अलग होगा। जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म इतना शक्तिशाली था कि अगर वह धरती को सीधा हिट करता तो ग्रह की प्रोटेक्टिव मैग्नेटिक फील्ड मैग्नेटोस्फेयर को नुकसान पहुंचा सकता था। रेडिएशन स्टॉर्म के अधिकांश हिस्से को मैग्नेटोस्फेयर अब्जॉर्ब कर लेगा लेकिन ग्रह के चुंबकीय ध्रुवों पर ऐसा नहीं हो पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर यह मैग्नेटिक फील्ड नीचे की ओर कर्व हो जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ