लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हुआ बेनकाब, फैसल नदीम ने कबूला सच; किया ये खुलासा

पाकिस्तानी सेना में पल रहे शीर्ष आतंकी कमांडर ने सच कबूल किया है। उसने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर में भारत के खिलाफ आतंकी भेजता रहा है। इससे पहले भी पाक आर्मी के समर्थन में हुई रैली में हिस्सा लिया था। पढ़ें पंकज शर्मा की रिपोर्ट।

Jammu Kashmir news
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में पल रहे टॉप आतंकी कमांडर ने खुद की कबूल किया है कि वह जम्मू-कश्मीर में भारत के खिलाफ आतंकी भेजता रहा है। इस बात को टॉप आतंकी कमांडर ने खुद ही कबूल कर लिया है कि वह जम्मू-कश्मीर में भारत के खिलाफ सारी जानकारी देता है। लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर फैसल नदीम ने इस दौरान उसने भारत और जम्मू-कश्मीर को लेकर जहर उगला और कश्मीर में आतंकी भेजने की बात स्वीकार कर ली है।

इस रैली में नदीम ने कहा कि हम उन लोगों में से हैं, जिनके लोगों का खून कश्मीर के चप्पे-चप्पे पर है। कोई गांव ऐसा नहीं, कोई शहर ऐसा नहीं, कोई इलाका ऐसा नहीं, जहां हमारे किसी शहीद का खून मौजूद न हो।

Advertisment

खुद पीछे हटेंगे न हुकूमतों को हटने देंगे- फैसल नदीम

नदीम ने कहा कि न इस खून से खुद पीछे हटेंगे न हुकूमतों को पीछे हटने देंगे। उसने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर की एक-एक इंच की आजादी (भारत से अलग करने) तक ये (आतंकी) काफिला चलता रहेगा। फैसल नदीम की गिनती लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडरों में होती है और उसे हाफिज सईद के बेहद खास ही शख्स के रूप में देखा जाता है।

फैसल नदीम का नाम आतंकी लिस्ट में शामिल  

लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर फैसल नदीम लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडरों में आता है। वह हाफिज सईद का खास माना जाता है। वहीं, उसका नाम यूएन की ग्लोबल टेररिस्ट में भी शामिल है। इससे पहले भी उसने कई जानकारियां पाक को दी थी। बता दें, ऐसे ही कई आतंकियों का नाम टेररिस्ट लिस्ट में शामिल है। फैसल नदीम ने इससे पहले भी कई रैलियों में शामिल होकर भारत के खिलाफ जहर उगलने काम किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ