दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

Delhi NCR earthquake: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह-सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूंकप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, रोहतक, गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत तक झज्जर तक महसूस किए गए।

Earthquake Tremors | Russia | Volcano Eruption

रूस में भूकंप आने के बाद एक ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है।

विज्ञापन

Earthquake today in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 10 सेकंड तक धरती हिली। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। वहीं भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में था।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में 6 महीने में तीसरा भूकंप

भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, रोहतक, गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत तक झज्जर तक महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से सहमे लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। बीते 6 महीने में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 17 फरवरी और 19 अप्रैल को भी झटके महसूस किए गए थे।

इससे पहले 12 मई को देश में बिहार और यूपी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली की हिमालय से करीबी के कारण यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील माना जाता है। तीव्रता के आधार पर भारत में करीब 4 भूकंपीय क्षेत्र हैं।

विज्ञापन

भूकंप क्यों आते हैं?

हमारी धरती 7 बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती हैं वहीं कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई प्लेट्स मुड जाती है। ऐसे में नीचे की उर्जा बाहर निकलती है इसी कारण भूकंप आता है। बता दें कि 6 से ऊपर का भूकंप हानिकारक हो सकता है। 9 या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप भारी तबाही लाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ