हैदराबाद में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इस बीच एक नेता का अनोखा विरोध भी सामने आया है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, देविरेड्डी सुधीर रेड्डी ने मच्छरदानी से बना कपड़ा पहन कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
भारत राष्ट्र समिति के विधायक रेड्डी गुरुवार को मीडिया के सामने आए और इस खास अंदाज में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. रेड्डी ने कहा कि उनका यह कदम हैदराबाद में बढ़ती मच्छरों की समस्या की ओर सरकार का ध्यान ले जाना है.
रेड्डी ने शहर में बढ़ रही मच्छरों की संख्या पर चिंता जाहिर की और कहा कि आम नागरिक मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशान हैं और सरकार इस पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल रही है.
विधायक रेड्डी ने दावा किया कि उनकी पार्टी की सरकार के दौरान झीलों और जलाशयों में मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए पांच चरणों वाली वैज्ञानिक प्रणाली लागू की गई थी, जिससे मच्छरों की संख्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया था. लेकिन उनका आरोप है कि वर्तमान रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने इन उपायों को बंद कर दिया, जिसके कारण मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों में वृद्धि हुई है.
वहीं, रेड्डी ने यह भी कहा है कि सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जबकि नगर निकाय पर्याप्त फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान चलाने में नाकाम हैं. उन्होंने ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है.
विधायक ने मांग की है सरकार तत्काल बीआरएस शासनकाल के दौरान लागू वैज्ञानिक मच्छर नियंत्रण उपायों कों फिर से शुरू करें और आपात कालीन योजना बनाकर इस समस्या से निपटे. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो हैदराबाद की छवि को नुकसान हो सकता है. हालांकि इन आरोपों पर कांग्रेस सरकार या नगर निगम की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.