कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी पर बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी ने सोमवार को पटना में कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा हर जगह गूंज रहा है। यह अब चीन तक भी पहुंच गया है। बता दें कि बिहार में राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं।
बता दें कि वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने गत 17 अगस्त को बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शुरू की थी। राहुल गांधी ने सासाराम से शुरू की यात्रा को 24 जिले कवर किए हैं। 1 सितंबर को पटना में विशाल रैली कर राहुल ने यात्रा सामाप्त की।
‘हाइड्रोजन बम आ रहा है’
राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे जीप के पास आते थे और कहते थे वोट चोर, गद्दी छोड़। रैली के बीच में बीजेपी के लोग काले झंडे दिखाते थे। राहुल ने कहा कि आपने एटम बम का नाम सुना है? एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बहुत बम होता है। बीजेपी के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पूरे देश को आपकी सच्चाई पता लगने वाली है। हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी जी अपना चेहरा देश को नहीं दिखा सकेंगे।
हमने 4 महीनों तक 16-17 घंटे काम करके सबूत जुटाए
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग को हमने साफ दिखाया कि एक सीट में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे। आयोग को हमने डाटा के साथ दिखाया। चुनाव आयोग हमें डिजिटल वोटर लिस्ट नहीं दे रही है। सीसीटीवी नहीं दिखाती है। कहा कि हमने 4 महीनों तक 16-17 घंटे काम कर देश के सामने वोट चोरी के सबूत रखे हैं।
‘आपकी जमीन, राशन कार्ड अडाणी-अंबानी को दे देंगे’
राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, आरक्षण की चोरी, रोजगार की चोरी, शिक्षा की चोरी, लोकतंत्र की चोरी और युवाओं के भविष्य की चोरी है। कहा कि यह आपकी जमीन, आपका राशन कार्ड लेकर अडाणी-अंबानी को दे देंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली शक्ति संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। हम इन्हें संविधान की हत्या नहीं करने देंगे।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
37 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines