Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘आप की अदालत’ में कैलाश खेर ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- प्रधानमंत्री की आत्मा बहुत गहरी है

PM Narendra Modi Praise: सिंगर कैलाश खेर ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। वे रजत शर्मा के आप की अदालत शो में आए थे, जिसमें उन्होंने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। रजत शर्मा ने कैलाश खेर से कई मुद्दों पर सवाल पूछे थे।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 29, 2025 13:49
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

Singer Kailash Kher Praised PM Modi: मशहूर गायक कैलाश खेर ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। वे ‘आप की अदालत’ शो में आए थे, जिसके एंकर इंडिया TV न्यूज चैनल के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा हैं। कैलाश खेर ने रजत शर्मा द्वारा पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। रजत शर्मा ने कैलाश खेर से राजनीतिक और बॉलीवुड से जुड़े कई तरह के सवाल पूछे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की खूब तारीफ की।

क्या बोले कैलाश खेर?

आप की अदालत में कैलाश खेर ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आत्मा काफी गहरी है। सनातन का जैसा सम्मान उन्होंने किया, आज तक सनानत का ऐसा सम्मान किसी ने नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी बहुत प्यारे हैं। वे भारत के सभी धर्मों, संतों, महापुरुषों, पवित्र स्थानों, संस्कृति का सम्मान करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या है धर्म चक्रवर्ती सम्मान, PM मोदी को जैन समाज ने इस उपाधि से क्यों नवाजा?

सैनिकों के लिए गाने पर क्या बोले?

कैलाश खेर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के जवानों के लिए एक गीत गाया था। इस गाने के बारे में पूछे जाने पर कैलाश खेर ने कहा कि भारतीय जवानों की शौर्य गाथा और साहस का परिचय देने के लिए गाना बनाया था। गाना उस समय की जरूरत था। पद्मश्री कैलाश खेर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भी एक गाना लिखा था। इस गीत के बारे में उन्होंने कहा कि यह गाना उनके दिल से निकला था।

---विज्ञापन---

कैलाश खेर ने बताया कि उन्होंने अन्ना हजार के लिए भी साल 2011 में गीत गाया था। हालांकि लोगों का कहना था कि गाना अरविंद केजरीवाला के लिए था, लेकिन असल में वह गाना अन्ना हजारे के लिए लिखा था। उन्हीं के लिए गाया था। अरविंद केजरीवाल को तो तब जानता भी नहीं था। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मायावती, अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ के लिए भी गाना लिखा था।

First published on: Jun 29, 2025 01:45 PM

संबंधित खबरें