कश्मीरी पंडित की हत्या के मामले में एसआईए ने दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर की छापेमारी

SIA raids, Jammu Kashmir, Sanjay Sharma Killing, South Kashmir

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या की जांच के सिलसिले में मंगलवार को राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। बता दें कि संजय शर्मा एक बैंक में गार्ड के रूप में काम करते थे। आतंकियों ने इसी साल संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

राज्य जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने न्यूज24 को बताया कि पुलवामा के एटीएम गार्ड संजय शर्मा की हत्या की एफआईआर संख्या 14/2023 के मामले में दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम अनंतनाग में दर्जनों स्थानों पर छापेमारी चल रही है।

तीन शहरों में राज्य जांच एजेंसी की छापेमारी

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के विभिन्न स्थानों, काइमोह कुलगाम, हेफ शोपियां और अनंतनाग शहर में आतंकवाद विरोधी छापेमारी चल रही है। बता दें कि इसके अलावा, 14 जून को जांच एजेंसी ने कश्मीर के दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की थी।

अधिकारी ने कहा, ये तलाशी विशेष अदालत द्वारा जारी किए गए तलाशी वारंट के अनुसरण में की जा रही है। शर्मा की हत्या के मामले की जांच शुरू में पुलवामा पुलिस ने की थी और बाद में इसे एसआईए कश्मीर को स्थानांतरित कर दिया गया था।

फरवरी में हुई थी संजय शर्मा की हत्या

बता दें कि इसी साल फरवरी में आतंकवादियों ने बैंक एटीएम गार्ड संजय शर्मा पर उस समय गोलीबारी की थी, जब वह स्थानीय बाजार जा रहे थे। फायरिंग की घटना में संजय बुरी तरह घायल हो गए थे, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय शर्मा अचान पुलवामा के रहने वाले थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ