जम्मू-कश्मीर: पुंछ इलाके में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, चार आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

Poonch encounter, Jammu and Kashmir news, Indian security forces, four terrorists killed

Jammu Kashmir: पुंछ के सिंधरा इलाके में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के बीच पहली मुठभेड़ सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुई थी।

पहली मुठभेड़ के बाद रात को निगरानी उपकरणों के साथ ड्रोन तैनात किए गए। इसके बाद मंगलवार तड़के सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी के साथ मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई। इस दौरान भारतीय जवानों ने चार आतंकियों को मार गिराया।

आतंकियों की शिनाख्त की कोशिश जारी

भारतीय सेना के अधिकारी के मुताबिक, भारतीय सेना के विशेष बल, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान अन्य बलों के साथ ऑपरेशन का हिस्सा थे। ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादी संभवतः विदेशी आतंकवादी हैं और उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है।

दक्षिण कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी की छापेमारी

उधर, अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य और बैंक गार्ड की हत्या के मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) दक्षिण कश्मीर के विभिन्न स्थानों (कैमोह कुलगाम, हेफ शोपियां और अनंतनाग) पर छापेमारी कर रही है। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कश्मीर दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

अधिकारियों ने कहा कि एसआईए कर्मी, पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के साथ, शोपियां, कुलगाम और दक्षिण कश्मीर के मुख्य शहर अनंतनाग सहित तीन जिलों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। यह तलाशी संजय शर्मा (बैंक एटीएम गार्ड) की हत्या की जांच के सिलसिले में की जा रही है, जिनकी इस साल फरवरी में अचन पुलवामा में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ