---विज्ञापन---

देश

जम्मू-कश्मीर: राजौरी की 30 साल की महिला ने एक के बाद की 12 शादियां, जानें क्या था उसका इरादा?

Woman Married 12 Men: जम्मू-कश्मीर में एक महिला ने एक के बाद एक 12 लोगों से शादी की और सभई को धोखा देकर फरार हो गई। आरोप है कि हर शादी के बाद महिला मेहर के पैसे और सोना लेकर भाग जाती थी। एक पीड़ित पुरुष की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। […]

Woman Married 12 Men: जम्मू-कश्मीर में एक महिला ने एक के बाद एक 12 लोगों से शादी की और सभई को धोखा देकर फरार हो गई। आरोप है कि हर शादी के बाद महिला मेहर के पैसे और सोना लेकर भाग जाती थी। एक पीड़ित पुरुष की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।

मेहर की रकम और सोना के लिए शादी करने वाली महिला की पहचान 30 साल की शाहीन अख्तर के रूप में हुई है। शाहीन राजौरी के नौशेरा कस्बे से गिरफ्तार किया गया था। शाहीन के खिलाफ मोहम्मद अल्ताफ मीर नाम के एक पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि शाहीन ने शादी के बाद उसे धोखा दिया और मेहर की रकम के साथ सोना लेकर भाग गई।

---विज्ञापन---

पहली शिकायत के बाद अन्य पीड़ित आए सामने

मोहम्मद अल्ताफ मीर की ओर से 5 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जानकारी के बाद अन्य पीड़ित भी पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद शाहीन अख्तर की पोल खुल गई। हालांकि, पुलिस अभी तक पीड़ितों की पूरी सूची स्थापित नहीं कर पाई है। कहा जा रहा है कि आरोपी महिला ने अब तक 12 लोगों से शादी कर उन्हें धोखा दिया है।

बड़गाम निवासी पीड़ित मोहम्मद अल्ताफ मीर ने आरोप लगाया कि शाहीन से उसकी मुलाकात एक बिचौलिए ने कराई थी। अल्ताफ मीर ने बताया कि शादी के बाद शाहीन करीब चार महीने तक मेरे साथ रही। फिर अचानक कैश और सोना लेकर गायब हो गई।

---विज्ञापन---

शिकायत के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

मीर की शिकायत के आधार पर शाहीन के खिलाफ मध्य कश्मीर के बडगाम में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला शाहीन को 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

कहा जा रहा है कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के बाद उसकी बड़गाम कोर्ट में पेशी थी। इसकी जानकारी के बाद कोर्ट परिसर में ही पुरुषों का एक समूह इकट्ठा हुआ और उन्होंने दावा किया कि शाहीन ने उन सभी से शादी की और फिर अचानक गोल्ड और मेहर की रकम लेकर फरार हो गई।

---विज्ञापन---

बता दें कि मुसलमानों में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज होता है और मेहर (निकाह के समय तय की गई राशि) दूल्हे की ओर से दुल्हन को दिया जाता है। आरोप है कि शाहीन प्रत्येक शादी के कुछ महीनों के भीतर मेहर की रकम लेकर भाग जाती थी।

First published on: Jul 18, 2023 09:47 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola