Shubhanshu Shukla Meets PM Modi: दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने खुलकर मिशन से जुड़ी चीजों पर चर्चा की। शुभांशु शुक्ला ने पीएम को ये भी बताया कि स्पेस स्टेशन पर उनको किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उनकी कहना है कि हमारे लिए एक चुनौती होती है कि कम जगह में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी और पोषक तत्व पैक करने होते हैं। हालांकि, शुभांशु शुक्ला ने बताया कि स्पेस स्टेशन पर खाने की समस्या से निपटने के लिए कई प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने उनको दिए होमवर्क के बारे में भी बात की।
अंतरिक्ष स्टेशन पर क्या है सबसे बड़ी समस्या?
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि ‘अंतरिक्ष स्टेशन पर सबसे बड़ी चुनौती खाना है। दरअसल, वहां पर जगह कम होती है। हालांकि, इसके लिए भी हर तरह से प्रयोग किए जा रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि एक डिश में पानी डालकर छोड़ने से कुछ खाने के सामान करीब 8 दिन में अंकुरित होने शुरू हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: शुभांशु अब पृथ्वी पर 7 दिन इस प्रक्रिया से गुजरेंगे, ISRO ने इस मिशन पर क्यों खर्च किए 550 करोड़?
पीएम ने पूछा- कैसे था लोगों का रिएक्शन?
पीएम ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से पूछा कि ISS में किसी इंडियन को देखकर वहां के लोगों का क्या रिएक्शन था? इस पर उन्होंने कहा कि ‘मैं जहां भी गया, जिससे भी मिला, सभी मुझसे मिलकर बहुत खुश हुए। सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी को वहां पर पता था कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में बेहतर कर रहा है।’ शुभांशु शुक्ला ने आगे कहा कि ‘सभी को गगनयान के बारे में जानना था, वे इसे लेकर उत्साहित थे। वहां मुझसे पूछा जाता था कि आपका मिशन कब शुरू होगा।’
इसके अलावा, पीएम ने शुभांशु शुक्ला से कहा कि ‘जो होमवर्क दिया था, उसका क्या प्रोग्रेस रहा? इस पर शुभांशु ने कहा कि ‘सर उसका प्रोग्रेस काफी अच्छा है। लोग भी मुझे इस बात पर छेड़ते थे कि तुम्हारे पीएम ने तुम्हें होमवर्क दिया है।’
ये भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला के धरती पर पहुंचते ही खुशी से रो पड़ीं मां, केक काटकर मनाया जश्न
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
20 mins agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
1 hr agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
4 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
5 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
7 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
7 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines