GST Savings Festival: 22 सितंबर से नई GST दरें देश भर में लागू हो गई हैं. जिसके बाद अब कंपनियों को अपने पूराने स्टॉक के माल पर भी नई GST दरों के हिसाब से नए दाम के स्टिकर लगाने होंगे. जिसके कारण बाजारों में आने वाले कुछ दिनों तक कई सामानों पर अलग-अलग दाम के MRP स्टीकर दिखाई दे सकते हैं. सरकार द्वारा अब लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा हैं. ऐसे में यदि कोई दुकानदार ग्राहक से पूराने रेट के हिसाब से कीमत वसूलता है, तो ग्राहक इसकी शिकायत विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर या कॉल करके शिकायत कर सकते हैं. ग्राहकों के लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.
कैसे करे साइट पर लॉगिन
नई GST दरों के लागू होने से रोजमर्रा की काफी चीजों के रेट कम हुए हैं. ऐसे में ग्राहकों को इसका पूरा लाभ मिल सकें इसके लिए भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. सरकार की राष्ट्रीय ग्राहक हेल्पलाइन (NCH) के पोर्टल पर भी GST शिकायतों के लिए विभाग द्वारा नई कैटेगरी बनाई गई हैं. यदि किसी ग्राहक को कोई भी दुकानदार नई दरों के हिसाब से तय की गई कीमत पर सामान नहीं दे रहा है, तो ग्राहक इसकी शिकायत विभाग को कर सकता हैं. शिकायत करने के लिए ग्राहकों को विभाग की वेबसाइट consumerhelpline.gov.in पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा.
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
जिसके बाद ग्राहक ओटीपी के जरिए लॉग इन कर सकते हैं. इसके बाद शिकायत करने के लिए अपने सामान से संबंधित कैटेगरी को चुनें. जिसके बाद अपने नाम, पता और अन्य दस्तावेज सहित पूरी समस्या की जानकारी दे सकते हैं. वहीं विभाग द्वारा ग्राहक के लिए कॉल करके शिकायत करने के लिए भी हेल्पलाइन नंबर 1915 जारी किया है. इस पर कॉल कर सकते हैं या ग्राहक 8800001915 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर या कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा ग्राहक नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन एप और उमंग एप के जरिए भी अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- आज से लागू हुईं GST की नई दरें, जानें क्या हुआ सस्ता और किसके बढ़े दाम?
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines