हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बेंगलुरु में कैब ड्राइवर कर रहे मोटी कमाई, एक महीने में छाप दिए 5.4 करोड़; रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Bengaluru Cab Services: कैब ड्राइवर इस नए ऐप की मदद ले पहले की तुलना में 800 रुपए अधिक कमा रहे हैं। रोजाना 6500 से 7500 लोगों ने इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bengaluru Cab Services

Bengaluru Cab Services: बेंगलुरु के कैब ड्राइवर इन दिनों जमकर चांदी काट रहे हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक महीने में इन कैब ड्राइवरों ने करोड़ रुपए छाप दिए है, जो अपने आप में चौंकाने वाला है। दरअसल इस कमाई की वजह हाल ही में शुरू हुई ऐप-आधारित टैक्सी बुकिंग सर्विस है।

घरेलू मोबिलिटी ऐप, नम्मा यात्री ने एक महीने पहले ही भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में कैब सेवाएं शुरू की हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप ने बेंगलुरु में सेवाएं शुरू करने के एक महीने के भीतर कैब ड्राइवरों को 5.4 करोड़ तक की कमाई करवाई है।

यह भी पढ़ें- ‘शादी से पहले दूल्हा भाग जाए तो हमारी क्या गलती’ CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज

रोजाना 800 रुपये तक अधिक कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, कैब ड्राइवर इस ऐप में खुद को रजिस्टर कराकर पहले के मुकाबले 800 रुपये तक अधिक कमा रहे हैं। दरअसल ये ऐप जीरो-कमीशन मॉडल पर चलता है। इसके लिए कैब ड्राइवरों से कमीशन के बदले सदस्यता शुल्क लिया जाता है। इसकी वजह से ड्राइवरों की रोजाना 25-30% अधिक कमाई हो रही है।

रोजाना 6500 से 7500 लोगों कर रहे इस्तेमाल

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने इस ऐप के जरिए कुल 1.75 लाख बार कैब बुक की गई। इसके लिए रोजाना 6500 से 7500 लोगों ने इस ऐप का इस्तेमाल किया। वहीं, नम्मा यात्री के प्रवक्ता का कहना है कि हमारे ट्रांसपेरेंट पेमेंट मेथड की वजह से ऐप पर कैब ड्राइवरों का भरोसा बढ़ा है। कस्टमर से पेमेंट के बाद तुरंत ड्राइवर को पैसा मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें- ‘स्वयंभू नेता चला रहे पार्टी… पहले मुझे धोखा दिया’, 20 दिन बाद सामने आया गुजरात कांग्रेस का लापता उम्मीदवार

38,000 कैब ड्राइवर ऐप के साथ जुड़े

नम्मा यात्री ऐप से कस्टमर्स को गैर-एसी मिनी, एसी मिनी और सेडान और एक्सएल कैब बुक करने की सुविधा देता है। अक्सर ऐली को लेकर कैब ड्राइवरों और कस्टमर के बीच होने वाली गलतफहमियों को दूर करने के लिए गैर-एसी मिनी कैब का विकल्प दिया गया है। अबतक कुल 38,000 कैब ड्राइवर इस ऐप के साथ जुड़े हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें