---विज्ञापन---

80वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘शक्ति की सप्तधारा’ का ऐलान, जानें क्या है भारत के लिए PM मोदी का फ्यूचर प्लान?

प्रधानमंत्री मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के फ्यूचर के लिए अपनी सरकार का प्लान बताया. उन्होंने भारत के लिए शक्ति की सप्तधारा का ऐलान किया है. जिसके तहत उन्होंने देश के विकास को नई दिशा और नई गति प्रदान करने का संकल्प लिया है.

---विज्ञापन---

80वें स्वतंत्रता दिवस पर आज प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ‘शक्ति की सप्तधारा’ का ऐलान किया. इसे भारत के फ्यूचर के लिए अपनी सरकार का विशेष प्लान बताया. उन्होंने ‘शक्ति की सप्तधारा’ का विजन देश और दुनिया के सामने रखा है. इस सप्तधारा में मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और फूड प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, स्पीड पावर, डेफेंस पावर, ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी और भारत की सॉफ्ट पावर शामिल है. प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य साल 2047 में आजादी के 100 साल पूरे पर देश को विकसित बनाने के लिए अगले 5-7 साल में इन 7 शक्तियों के जरिए भारत को नई गति नई दिशा और नई ऊंचाई देने का है.

‘फ्री ऑनलाइन कोचिंग और एआई ट्रेनिंग’, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने Gen Z के लिए की बड़ी घोषणा

---विज्ञापन---

देश के विकास की नई दिशा और लक्ष्य तय किए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2047 में जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तब हम ‘विकसित भारत’ बनाकर रहेंगे. शक्ति की सप्तधारा से यह सपना पूरा होगा. आज लाल किले की प्राचीर से देश के सामने शक्ति की सप्तधारा का आह्वान करके अगले 5 से 7 साल में देश के विकास की दिशा तय करता हूं. जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ, वह सप्तधारा के जरिए हमारी सरकार करेगी. हमारी सरकार देश को नई ऊंचाई, नई गति और नए लक्ष्यों को पार करने का सामर्थ्य देगी. इसके लिए हमे देश की युवा शक्ति का सामर्थ्य चाहिए. उनकी शक्ति का भरपूर इस्तेमाल करके भी भारत विकसित देशों की सूची में पहुंचेगा.

विकसित भारत का क्या है मतलब? PM मोदी का सपना हुआ पूरा तो 2047 में कैसा होगा हिंदुस्तान, जानें

---विज्ञापन---

ये हैं सप्तधारा की 7 शक्तियां और उनका मकसद

ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी: ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी, स्टोरेज, ग्रीन मोबिलिटी और मैन्युफैक्चरिंग, मछली पालन, तटीय पर्यटन और ओशन टेक्नोलॉजी

भारत की सॉफ्ट पावर: योग, आयुर्वेद, होलिस्टिक हेल्थकेयर, संस्कृति और भारत की आध्यात्मिक विरासत.

---विज्ञापन---

मैन्युफैक्चरिंग पावर: भारत को पार्ट्स से लेकर प्रोडक्ट्स तक एक भरोसेमंद ग्लोबल सप्लाई चेन का हब बनाना.

कृषि और खाद्य उत्पाद: फूड प्रोसेसिंग का विस्तार, मोटे अनाज (मिलेट्स), मसालों, फलों और अन्य भारतीय कृषि उत्पादों को ग्लोबल रीच बढ़ाना.

---विज्ञापन---

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन: भारत को AI, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, रोबोटिक्स, डेटा सेंटर और अगली पीढ़ी के कम्युनिकेशन के लिए ग्लोबल हब बनाना.

गति शक्ति: हाई-स्पीड रेल सेवा, मॉडर्न हाईवे, एयरपोर्ट, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और बंदरगाह

---विज्ञापन---

रक्षा शक्ति: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, रक्षा टेक्नोलॉजी और ग्लोबल डिफेंस सप्लायर.

First published on: Aug 15, 2026 09:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola