---विज्ञापन---

देश angle-right

राहुल गांधी के आरोपों पर रव‍िशंकर प्रसाद का पलटवार, कहा- ‘याद रखें वह खुद बेल पर हैं’

Adani Row: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को संसद में राहुल गांधी की ओर से केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। संसद के बाहर मीडिया में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी याद रखें, वह खुद, उनकी मां (सोनिया गांधी) और जीजा (रॉबर्ट वाड्रा) बेल पर हैं। उन्होंने कहा […]

---विज्ञापन---

Adani Row: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को संसद में राहुल गांधी की ओर से केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। संसद के बाहर मीडिया में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी याद रखें, वह खुद, उनकी मां (सोनिया गांधी) और जीजा (रॉबर्ट वाड्रा) बेल पर हैं। उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूं नेशनल हेराल्ड और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले क्या हैं?

राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने नियमों की अवहेलना की और बिना किसी दस्तावेज के अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा राहुल ने बिना किसी दस्तावेज के हवाई किला बनाया। जबकि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। वह बोले, अडानी का पोर्ट तो केरल व छत्तीसगढ़ में भी है, जहां कांग्रेस की सरकार है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएयूपी CM योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस और कम्युनिस्ट दोनों एक ही थैले के चट्टे-बट्टे, किया रोड शो

---विज्ञापन---

पीएम मोदी के खिलाफ बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप लगाए-भाजपा नेता

भाजपा नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप लगाए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि वाड्रा डीएलएफ घोटाले में क्या हुआ। कैसे डीएलएफ से 65 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन मिल गया। साथ ही जमीन भी मिल गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िएभाजपा सांसद सीपी जोशी ने राष्ट्रपति मुर्मू को ‘शबरी’ और PM मोदी को बताया ‘राम’, जानें क्यों?

राहुल गांधी ने लगाया नियम बदलने का आरोप 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार के दो स्तंभों पर खड़ी कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचा रही है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना राहुल गांधी और उनके परिवार का पुराना इतिहास रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में गौतम अदानी और केंद्र सरकार को जोड़कर कई आरोप लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव किया गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 07, 2023 08:07 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola