Jammu Kashmir Cloud Burst: जम्मू-कश्मीर के रामबन की राजगढ़ तहसील में बादल फटने से काफी तबाही मची है। एक मां और उसके दो बच्चे बह गए हैं। जिनका अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। हादसे को लेकर डीसी ने ताजा अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बादल फटने के बाद इलाके की एक पानी की चक्की भी बह गई। वहीं, कुमैत इलाके में सरकारी मिडिल स्कूल गडग्राम की एक इमारत भी गिर गई। दावा किया गया है कि बादल फटने से श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर कोई असर नहीं पड़ा है। यहां आवागमन जारी है। रामबन के डीसी ने बताया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव के लिए कई टीमों को लगाया गया है। कुमाते, हल्ला और धरमण इलाकों में बादल फटा है। जिला प्रशासन लोगों की हरसंभव मदद में जुटा है।
इसी महीने की शुरुआत में गांदरबल में भी बादल फटने का मामला सामने आया था। जिसके कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को बंद करने की नौबत आ गई थी। कई घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था। बादल फटने के कारण आवासीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। घरों और सार्वजनिक इमारतों में पानी भर गया था।
यह भी पढ़ें… कैसे William Shakespeare ने बना दिया Google को दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन?
राजमार्ग बंद होने से इलाके में जरूरी चीजों की कमी हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन की टीमों ने मोर्चा संभाला था। इलाके पूरी तरह से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से कट गया था। अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल में लगाए गए शिविर में श्रद्धालु फंस गए थे। लेकिन समय रहते प्रशासन की टीमों ने लोगों को वहां से निकाल लिया था। नुकसान का आकलन करने के लिए अधिकारी मौके पर गए थे। कंगन के इलाके में भी बादल फटा था। जिसके कारण फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
यह भी पढ़ें:भारी बारिश ने मचाया कोहराम, डैम ढहा; अब तक 60 की मौत की खबर
यह भी पढ़ें… America News: टेक्सास के सुप्रीम कोर्ट ने अबॉर्शन कराने पर लगाई अस्थायी रोक, निचली अदालत के फैसले को पलटा
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines