हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ramadan 2025: दुबई में आज दिखेगा चांद तो भारत में रमजान महीना कब से?

Ramadan 2025: दुनियाभर में इस्लाम धर्म मानने वालों को चांद के दीदार का इंतजार है। रमजान को इस्लाम धर्म में पाक महीना माना जाता है। आइए जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में ये पाक महीना कब से शुरू होगा?

विज्ञापन

Ramadan 2025: दुनियाभर में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग बेसब्री से चांद का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल चांद के नजर आने के बाद ही रमजान का पाक महीना शुरू होगा। इस्लामी मून कैलेंडर के अनुसार रमजान को 9वां महीना माना जाता है। इस दौरान दुनियाभर के मुस्लिम रोजा रखते हैं। इस्लाम मानने वाले लोग रमजान को चिंतन, उपवास और प्रार्थना का समय मानते हैं। माना जा रहा है कि चांद नजर आने के बाद रमजान एक मार्च से शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें:Surya Grahan 2025: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें भारत में दिखेगा या नहीं

अलग-अलग देशों में चांद अलग-अलग तारीखों में नजर आएगा। इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है, जिसमें महीने की शुरुआत अर्धचंद्र दिखने पर होती है। यही परंपरा सालों से रमजान को लेकर निभाई जा रही है। चांद दिखने के बाद ही रमजान से जुड़े उपवास और दूसरे धार्मिक अनुष्ठान शुरू होते हैं। चांद अलग-अलग देशों में कब से नजर आएगा, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

विज्ञापन

पाकिस्तान में कब दिखेगा चांद?

भारत में 1 मार्च यानी शनिवार शाम को चांद दिखने की उम्मीद है। अगर यह सही रहा तो रविवार यानी 2 मार्च से उपवास शुरू होंगे। हालांकि आखिरी फैसला इस्लामी विद्वान लेते हैं, जो रमजान महीने के शुरू होने की आधिकारिक घोषणा करेंगे। पाकिस्तान में भी यही प्रक्रिया फॉलो की जाती है। वहां भी चांद दिखने की उम्मीद 1 मार्च को है। अगर आधा चांद दिखा तो रमजान का महीना यहां 2 मार्च से शुरू होगा। यहां रुएत-ए-हिलाल समिति चांद नजर आने के बाद रमजान की आधिकारिक पुष्टि करती है।

ये भी पढ़ें- Holi 2025: क्या होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा या नहीं? जानें सूतक काल से लेकर सब कुछ

विज्ञापन

सऊदी अरब में सुप्रीम कोर्ट ने लोगों से शुक्रवार यानी 28 फरवरी को शाम को अर्धचंद्र पर नजर बनाए रखने को कहा है। अगर इस दौरान चांद दिखा तो रमजान का आरंभ 1 मार्च से होगा। अगर अर्धचंद्र नहीं दिखा तो पाक महीना 2 मार्च से शुरू होगा। यूएई में भी 28 फरवरी को चांद का इंतजार किया जाएगा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola