Ram Mandir Inauguration समारोह में कांग्रेस को जाना चाहिए, पार्टी नेता ने हाईकमान को दिया मैसेज

Congress Leader Karan Singh On Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने पार्टी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह में जाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऐसा करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

congress leader karan singh on ram mandir inauguration

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने राम मंदिर उद्धाटन समारोह में जाने की दी नसीहत (फाइल फोटो)

Congress Leader Karan Singh On Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है, लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने इसमें शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि कांग्रेस को उद्घाटन समारोह में जाना चाहिए। इनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन

‘रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना चाहिए’

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि पर दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पार्टी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। सिंह ने बताया कि उन्हें रामलला के ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है, लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों से इसमें नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन

मंदिर निर्माण के लिए दिया 11 लाख का दान 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने कहा कि मैंने राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख का मामूली दान किया है। मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होना खुशी की बात होगी। हालांकि, मेरे लिए 93 साल की उम्र में ऐसा करना संभव नहीं है। हालांकि, हमारा परिवार धर्मार्थ ट्रस्ट (जेएंडके) इस मौके पर जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में एक विशेष उत्सव का आयोजन कर रहा है। हम लोधी रोड पर अपने राम मंदिर में भी ऐसा आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को बुधवार को अस्वीकार कर दिया। पार्टी ने भाजपा और आरएसएस पर चुनावी लाभ के लिए इसे पॉलिटिकल प्रोजेक्ट बनाने का आरोप लगाया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 6000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ