भावुक हुए PM मोदी, 11 दिन व्रती रहेंगे; Ram Mandir में प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश को दिया संदेश

PM Modi Special Message: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए PM मोदी आज से व्रती रहेंगे। उन्होंने देश के नाम खास संदेश दिया है, जिसे देते हुए उनकी आंखें नम हो गई थीं, सुनें क्या कहा?

PM Modi Ayodhya Ram Mandir Visit

PM Modi Ayodhya Ram Mandir Visit

PM Modi Special Message For Ram Lala Pran Pratishtha (कुमार गौरव, अयोध्या): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 22 जनवरी तक व्रती रहेंगे। उन्होंने राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठाा के लिए खास अनुष्ठान शुरू किया है, जिसके तहत वे 11 दिन व्रत रखेंगे। दूसरी ओर, राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक खास संदेश दिया है, जिसे देते हुए वे भावुक भी हो गए थे। देखें उनके अनुष्ठान का पूरा प्रोग्राम और सुने उनका संदेश…

देव प्रतिमा की प्रतिष्ठा के लिए नियम शास्त्रों में वर्णित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यस्तताओं और जिम्मेदारियों के बावजूद प्राण प्रतिष्ठा के दिन और उससे पूर्व के सभी नियमों का उसी तरह पालन करेंगे, जैसा शास्त्रों में निर्देशित किया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिवसीय यम-नियम पालन का अनुष्ठान शुरू किया है। शास्त्रों में देव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एक विशद एवं वृहद प्रक्रिया है। इसके लिए विस्तृत नियम बताए गए हैं, जिनका प्राण प्रतिष्ठा के कई दिन पहले से पालन करना होता है। एक रामभक्त के रूप में प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के प्रति एक आध्यात्मिक साधना के भाव से समर्पित हैं।

11 दिन ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी अपनी दिनचर्या में ब्रह्ममुहूर्त जागरण, साधना और सात्विक आहार जैसे नियमों का पालन तो अनवरत ही करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने 11 दिवसीय अनुष्ठान के तौर पर कठोर तपश्चर्या के साथ व्रत लेने का निर्णय किया है, क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा वैदिक परंपराओं और सनातन धर्म के अनुसार की जाएगी। ब्रह्मचर्य सनातन धर्म की परंपरा है। इस परंपरा के अनुसार, देव प्रतिमा की प्रतिष्ठा करने वाले यजमान को ब्रह्मचर्य के नियमों का सख्त पालन करना होता है। शास्त्रों में करीब 45 नियम बताए गए हैं, जिन्हें धार्मिक प्रतिष्ठान अनुष्ठान के लिए मानना होता है। PM मोदी भी इस ब्रह्मचर्य का पालन करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ