---विज्ञापन---

देश angle-right

Ayodhya Weather Forecast: आज से 22 जनवरी तक अयोध्या में कैसा रहेगा मौसम? IMD की भविष्यवाणी

IMD Ayodhya Weather Alert: अयोध्या में आज से 22 जनवरी तक मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार बारिश तो समारोह में खलल नहीं डालेगी, लेकिन...

---विज्ञापन---

Ram Mandir Inauguration Ayodhya Weather Forecast: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में 7 दिन रह गए हैं। सर्दी का मौसम चल रहा है और देशभर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसे में आज से 22 जनवरी तक अयोध्या में मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान साझा किया।

IMD के अनुसार, आज कोहरा छाया है। कल भी बहुत घने कोहरे छाने की उम्मीद है। 17 से 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह कोहरा छाने और बाद में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है। 21-22 जनवरी को आसमान साफ रह सकता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अगले 7 दिन अयोध्या में कैसा रहेगा तापमान?

अयोध्या में अगले 7 दिन तापमान को लेकर भी मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी को अयोध्या में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है।

18 और 19 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 20-21-22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 से 20 जनवरी रह सकता है। 21 और 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहेगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में खलल नहीं डाल पाएगी बारिश

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बारिश खलल नहीं डाल पाएगी। 16 जनवरी को अयोध्या में येलो अलर्ट रहेगा। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाएगा। इसके बाद दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

17 और 18 जनवरी को अयोध्या में ग्रीन अलर्ट रहेगा। 17 से 20 जनवरी तक के लिए कोई चेतावनी नहीं है। आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हलका कोहरा छाने की संभावना है। 21 और 22 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 15, 2024 08:58 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola