Mumbai News: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को बॉम्बे हाईकोर्ट से गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। 2006 में अभिनेत्री राखी सावंत को जबरन किस करने के मामले को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। यह मामला जस्टिस एएस गडकरी और जस्टिस एसजी डिगे की खंडपीठ में चल रहा था।
केस में राखी सावंत के वकील ने एक हलफनामा पेश किया। जिसमें बताया गया कि मीका सिंह और उनके मुवक्किल ने सौहार्दपूर्ण ढंग से मामला सुलझा लिया है। इसके बाद खंडपीठ ने दायर एफआईआर और आरोप पत्र को खारिज कर दिया।
11 जून 2006 को दर्ज हुआ था केस
सिंगर मीका सिंह ने 2006 में अपने बर्थडे पर पार्टी दी थी। पार्टी में मीका सिंह ने अचानक राखी सावंत को किस कर लिया था। 11 जून को राखी सावंत ने मीका सिंह के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। सिंह पर आईपीसी की धारा 354 (छेड़छाड़) एवं 323 (हमला) लगी थीं। मीका सिंह ने इस साल अप्रैल में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर उससे प्राथमिकी और आरोपपत्र खारिज करने का अनुरोध किया था।
हाईकोर्ट ने राखी सावंत के हलफनामे पर गौर किया। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने और सिंह ने सद्भावपूर्ण तरीके से अपने सारे मतभेद सुलझा लिये हैं और उन्हें अहसास हो गया है कि समूचा विवाद उनकी गलतफहमी के कारण पैदा हुआ था। इसके बाद हाईकोर्ट ने प्राथमिकी एवं आरोपपत्र को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: WB Panchayat Polls: अदालत चुप नहीं बैठेगी, कलकत्ता HC ने हिंसा पर राज्य चुनाव आयोग को लगाई फटकार, मांगा स्पष्टीकरण
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines