Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हाथापाई को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत की बेटियों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर तीखा हमला किया है।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ’ बस ढोंग है! असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है।
प्रियंका बोलीं- न्याय मिलना चाहिए
कांग्रेस नेता और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने कहा, “अपनी मेहनत और लगन से देश और अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के आंसू देखकर बहुत दुख होता है। उनकी बात सुनी जानी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।”
केजरीवाल बोले- अहंकार ने भाजपा के दिमाग पर कुठाराघात किया है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पहलवानों और पुलिस के बीच हाथापाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि देश के चैंपियन खिलाड़ियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार? यह बहुत ही दुखद और शर्मनाक है। अहंकार ने भाजपा के दिमाग पर कुठाराघात कर दिया है। ये लोग पूरे सिस्टम को गुंडागर्दी से चलाना चाहते हैं। उन्होंने पूरे सिस्टम का मजाक बना दिया है।” केजरीवाल ने लोगों से भाजपा को सत्ता से बाहर करने की अपील की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिला पहलवानों के समर्थन में सामने आईं और कहा, “मैं एक इंसान के रूप में निश्चित रूप से हमारे पहलवानों के साथ खड़ी हूं।” उन्होंने कहा कि इस तरह से हमारी बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाना बेहद शर्मनाक है। भारत अपनी बेटियों के साथ खड़ा है और मैं एक इंसान के रूप में निश्चित रूप से हमारे पहलवानों के साथ खड़ी हूं।
आप उन पर हमला कर सकते हैं लेकिन उनके हौसले को नहीं तोड़ सकते। लड़ाई सही है और लड़ाई जारी रहेगी। हमारे पहलवानों को चोट पहुंचाने की हिम्मत मत कीजिए, देश उनके आंसू देख रहा है और देश आपको माफ नहीं करेगा।
पहलवान क्यों कर रहे हैं विरोध?
ओलंपिक विजेताओं समेत भारतीय पहलवानों की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पहलवानों ने भारतीय मुक्केबाजी संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िताओं में एक नाबालिग पहलवान भी शामिल है। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें WFI के अध्यक्ष पद से हटाया जाए।
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
30 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
17 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines