नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 54वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1200 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुका है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से गुजरते हुए अब तेलंगाना पहुंची है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान चार नवंबर को एक दिन का विश्राम रहेगा।
अभी पढ़ें – तेलंगाना सीएम KCR का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी हमारे 30 विधायकों को खरीदकर सरकार गिराना चाहती है
तेलंगाना में यात्रा का आज पांचवां दिन है। राहुल गांधी आज ने तेलंगाना (Telangana) के शादनगर (Shadnagar) से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया।
यह यात्रा तेलंगाना में 16 दिन चलेगी और 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। मकथल से तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 16 दिनों तक यात्रा जारी रहेगी। इस दौरान 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरते हुए 375 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।
अपनी इस पदयात्रा के जरिए राहुल गांधी न सिर्फ कांग्रेस की खोई जमीन तलाशने की कवायद में जुटे हैं, बल्कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरने की भी कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वो कभी नेताओं का हाथ पकड़कर दौड़ते नजर आते हैं, तो कभी युवाओं के साथ पुशअप लगाते हैं।
चित्रदुर्ग में तो उन्होंने एक टंकी पर चढ़कर तिरंगा तक लहराया। इतना ही नहीं एक मौके पर वे सोनिया गांधी के जूते के फीते भी बांधते नजर आए थे। सोनिया गांधी भी 6 अक्टूबर को इस यात्रा में शामिल हुई थीं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – ‘मेक इन इंडिया, फॉर ग्लोब’, गुजरात में टाटा-एयरबस प्लांट की आधारशिला रखने के बाद बोले PM Modi
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
9 mins agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के उस्मानपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में गोली
3 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
11 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
12 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
14 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
18 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
21 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines