---विज्ञापन---

हमले में नहीं टूटा था राहुल गांधी की कार का शीशा! कांग्रेस ने दी सफाई, बताई असली वजह

Reality Of Attack On Rahul Gandhi's Car: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि राहुल गांधी की कार पर पीछे से एक बड़ा पत्थर फेंका गया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसका कारण कुछ और बताया है।

---विज्ञापन---

Reality Of Attack On Rahul Gandhi’s Car : कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर एक खबर आई थी कि बंगाल में राहुल गांधी की कार पर हमला हुआ है। दावा किया जा रहा था कि उनकी कार पर पीछे से पत्थर मारा गया जिससे उसका शीशा टूट गया था। लेकिन मामले की असलियत कुछ और ही पता चली है।

---विज्ञापन---

इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने खुद बताया है कि असल में क्या हुआ था। पार्टी के आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल से एक ट्वीट में बताया गया है कि बंगाल के मालदा में राहुल गांधी से मिलने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। इसी में एक महिला अचानक उनकी कार के सामने आ गई थी।

ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। इस दौरान सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार का शीशा टूट गया था। अब कांग्रेस की ओर से यह सफाई दिए जाने के बाद उसके वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के दावे पर सवाल उठने लगे हैं।

---विज्ञापन---

क्या बोले थे अधीर रंजन चौधरी

इससे पहले बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया था कि राहुल गांधी को रोकने की कोशिश की जा रही है। इस तरह का जानलेवा हमला किया जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि सबको पता है कि यह हमला किसने किया या नहीं कराया होगा।

चौधरी ने इसे लेकर कहा था कि मालदा में प्रवेश करते ही पथराव हुआ था। इस तरह के हमले कतई बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। राहुल गांधी की लोकप्रियता को विरोधी हजम नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए उनके सामने मुश्किलें खड़ी करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया था कि यह एक साजिश है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लद्दाख में चीनी सैनिकों से भिड़ा चरवाहा, देखें Viral Video

ये भी पढ़ें: लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी से चमके पहाड़, घाटी गुलजार

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन से आखिर क्यों अलग हो गए नीतीश कुमार

---विज्ञापन---

First published on: Jan 31, 2024 04:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola