राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए.
(Photo: ANI)
पिछले कई घंटों से आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. INDIA गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने के.सी. वेणुगोपाल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी और कोडिकुन्निल सुरेश समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया.
विज्ञापन
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिया।
INDIA गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। pic.twitter.com/fz6kOShD27
हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम सांसदों को बस में बैठाकर आकाशवाणी भवन से हटाया गया है. दरअसल, राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसद पार्लियामेंट से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया. इसके बाद विपक्षी सांसदों ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना शुरू कर दिया था.
विज्ञापन
#WATCH | दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे INDIA ब्लॉक के सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दरअसल, दिल्ली पुलिस और आला अधिकारी लगातार धरने पर बैठे राहुल गांधी और बाकी सांसदों से आकाशवाणी भवन से हटने की अपील कर रहे थे. जिसपर राहुल गांधी ने कहा, “कम से कम जनता का इतना सम्मान तो होना चाहिए कि सांसदों से ये लोग बात करें. मैं ये कह देता हूं और आप लोग लिख लीजिए कि सांसद चुनाव आयोग से मिलेंगे. उन्हें मिलना ही पड़ेगा. यहां पर देश की आवाज, सांसदों का अपमान किया गया है. हम सिर्फ चुनाव आयुक्त के पास जाकर सवाल पूछना चाहते हैं और उन्हें कहना चाहते हैं कि आपने वोट चोरी की है.” जब राहुल गांधी से पूछा गया कि वो यहां कब तक बैठने वाले हैं तो उन्होंने कहा-”हमें कोई समस्या नहीं है. जितना हमें बैठना है, हम बैठेंगे.अगर आप चाहते हैं तो हमें हटा दीजिए, हमें निकाल दीजिए. अगर आप यहां भी हमारी मौजूदगी को लेकर सहज नहीं हैं तो हमें दिल्ली में कहीं भी जगह दे दीजिए, हम बैठ जाएंगे. हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हिंदुस्तान के संविधान में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति है.”