पंजाब: वन MLA-वन पेंशन बिल को राज्यपाल की मंजूरी, CM भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

maan (1)
विज्ञापन

नई दिल्ली: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि वन MLA-वन पेंशन बिल को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। इस बिल के मुताबिक, एक विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी। राज्य में अब तक हर कार्यकाल की अलग-अलग पेंशन मिलती थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया, ‘मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि राज्यपाल ने ‘एक विधायक, एक पेंशन विधेयक’ को मंजूरी दे दी है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे बहुत सारे टैक्स की बचत होगी। मई में पंजाब कैबिनेट ने लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए पंजाब राज्य विधानमंडल सदस्य (पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं विनियमन) अधिनियम, 1977 में एक संशोधन को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
और पढ़िए – चंडीगढ़ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7500 छात्रों ने मानव श्रृंखला के जरिए बनाया तिरंगा

बता दें कि पहले कोई अगर पांच बार विधायक रहता था तो उसे पांच पेंशन मिलती थी, लेकिन अब एक ही पेंशन मिलेगी। विधायकों की पेंशन के संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद अब विधायकों को उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद 60 हजार रुपये पेंशन और डीए ही मिलेगा।

फरवरी-मार्च के राज्य चुनावों में भारी जनादेश के साथ चुनी गई आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वह राज्य में वीआईपी संस्कृति को पनपने नहीं देगी। मान सरकार ने सैकड़ों वीआईपी की सुरक्षा घटा दी थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ