'काबुल अस्पताल पर हमला नागरिकों का नरसंहार', भारत ने की अफगानिस्तान पर पाक हमले की कड़ी निंदा

पाकिस्तान ने बीते दिन काबुल के एक हॉस्पिटल को निशाना बनाया था। इसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस हमले पर भारत ने पाक को जमकर लताड़ा है। साथ ही भारत में कार्रवाई की भी मांग की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

India calls Pakistan attack on Afghanistan cowardly

Pakistan Afghanistan Dispute: मिडिल ईस्ट के साथ ही अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते दिन पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल पर बड़ा हमला किया। पाक ने काबुल में एक हॉस्पिटल को निशाना बनाया। इसमें करीब 400 लोगों की मौत का दावा किया गया। अफगानिस्तान ने पाक के इस हमले की बदला लेने की कसम भी खाई। अब भारत ने भी खुलकर पाक के इस कदम की निंदा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने काबुल पर पाकिस्तान के इस कदम को कायराना बताया है। भारत ने अपराधियों को सजा देने की भी मांग की है।

विज्ञापन

भारत ने 16 मार्च रात काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के बर्बर हवाई हमले की कड़ी निंदा की है। इसे कायराना और अमानवीय हरकत बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि कहा कि यह सैन्य लक्ष्य बिल्कुल नहीं था, बल्कि नागरिकों का नरसंहार है जिसे पाकिस्तान सैन्य अभियान बता रहा है। यह आक्रमण अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति को खतरा। रमजान के पवित्र महीने में अस्पताल पर हमला आस्था, कानून या नैतिकता के विरुद्ध है।

विज्ञापन

इसके अलावा भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपराधियों को सजा देने और नागरिकों पर हमलों को रोकने की मांग की। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा हम शोकाकुल परिवारों को संवेदना भेजते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। साथ ही भारत, अफगानिस्तान की संप्रभुता व अखंडता का पुरजोर समर्थन करता है।

विज्ञापन

तालिबान के प्रवक्ता के अनुसार, लगभग 400 लोग मारे गए और करीब 250 लोग घायल हुए। पाकिस्तानी समाचार एजेंसी समा ने सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए अस्पताल पर हमले के आरोपों को खारिज कर दिया और अफगानिस्तान के दावे को “हास्यास्पद” बताया। तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि सोमवार शाम 9 बजे पाकिस्तान द्वारा ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमला किया गया, जो नशीली दवाओं की लत के इलाज के लिए समर्पित 2,000 बिस्तरों वाला एक अस्पताल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ