देखते ही देखते जमीन में समा गया ट्रक, हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल, ड्राइवर ने चौंकाया

Pune Truck Falls Into Sinkhole: पुणे में एक ट्रक अचानक जमीन में समा गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें इस चौंकाने वाली घटना को देखा जा सकता है।

Pune Truck Accident

Pune Truck Accident

विज्ञापन

Pune Truck Falls Into Sinkhole: आजकल बारिश के चलते जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों को ठीक रखने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होती है, लेकिन अक्सर वह नाकाम नजर आता है। जिससे हादसों को न्योता मिलता है। महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें नागरिक स्वच्छता विभाग का एक ट्रक अचानक देखते ही देखते गड्ढे में समा जाता है। शुक्रवार को शहर के पोस्ट ऑफिस के पास हुई घटना ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी।

बिगड़ जाता है ट्रक का बैलेंस 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक जैसे ही स्टार्ट होकर आगे बढ़ता है, उसके पीछे के टायर देखते ही देखते जमीन में धंसने लगते हैं। ट्रक का बैलेंस बिगड़ने लगता है और फिर धीरे-धीरे पूरा ट्रक जमीन में समा जाता है। बताया जा रहा है कि ये एक जेट मशीन ट्रक था, जिसे ड्रेनेज लाइन को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisment

ड्राइवर को नहीं हुआ नुकसान 

हालांकि गनीमत ये रही कि ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, ये घटना घनी आबादी वाले इलाके बुधवार पेठ में हुई। बताया जा रहा है कि जहां घटना हुई वह सड़क इंटरलॉकिंग ब्लाक्स से बनी हुई थी। जिसके टूटने से ये हादसा हुआ। इस भयानक हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। जैसे ही लोगों ने ट्रक को जमीन में धंसते देखा, वहां मौजूद लोगों ने दौड़ लगाई और जमीन में धंसने से पहले ही ड्राइवर सीट से उसे बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन

इस जगह पर था पुराना कुआं 

न्यूज एजेंसी एएनआई के तहत, पुणे नगर निगम (PMC) के आयुक्त राजेंद्र भोसले ने इस घटना पर बयान दिया है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना किसी सार्वजनिक सड़क पर नहीं, बल्कि डाक परिसर में हुआ था। दरअसल, यहां पहले एक पुराना कुआं था। अब इस कुएं को स्लैब से ढक दिया गया है। घटना के बाद ट्रक को 2 क्रेन की मदद से हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ