PM Modi Speech in NDA Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद आज एनडीए की बैठक हुई है। इस दौरान नीतीश कुमार से लेकर चंद्रबाबू नायडू, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे कई बड़े नेताओं ने एनडीए को समर्थन दिया। हालांकि इस दौरान सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर टिकी थी। पीएम मोदी ने सभी सहयोगी दलों को धन्यवाद कहते हुए अपने भाषण की शुरुआत की।
22 राज्यों ने दिया मौका
एनडीए को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हिन्दुस्तान के महान लोकतंत्र की ताकत है ये कि देश के 22 राज्यों में लोगों ने एनडीए को सरकार बनाने का मौका दिया है। हमारा ये गठबंधन सच्चे अर्थ में भारत की आत्मा और जड़ों में रचा-बसा है। हमारे देश के 10 राज्यों में आदिवासी जनों की संख्या निर्णायक रूप में है। इनमें से 7 राज्यों में एनडीए की सरकार बनी है।
सबसे सफल प्री पोल अलायंस
पीएम मोदी का कहना है कि गोवा से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक कई राज्यों में ईसाई भाई-बहन बड़ी मात्रा में हैं। वहां भी एनडीए के रूप में हम सेवा कर रहे हैं। हिन्दुस्तान के गठबंधन के इतिहास में प्री पोल अलायंस इतना सफल कभी नहीं हुआ है। जितना सफल एनडीए गठबंधन हुआ है।
बहुमत वर्सेज सर्वमत
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार चलाने के बहुमत आवश्यक है। लेकिन देश चलाने के लिए सर्वमत बहुत जरूरी है। आजादी के 75 साल में से तीन दशक तक एनडीए की सरकार रही है। ये कोई सामान्य बात नहीं है। एनडीए राष्ट्रीय प्रथम को लेकर प्रतिबद्ध है। अटल बिहारी वाजपेयी, बाला साहेब ठाकरे और जॉर्ज फर्नांडिस जैसे लोगों ने जिस बीज को बोया था, देश की जनता ने उसे सींच कर वटवृक्ष बना दिया है।
अगले 10 साल का टारगेट
एनडीए सरकार में हम अगले 10 साल में गुड गर्वेंस, विकास, नागरिकों के जीवन में क्वालिटी ऑफ लाइफ लाने की पूरी कोशिश करेंगे। मेरा व्यक्तिगत ड्रीम है कि नागरिकों के जीवन में सरकार की जितनी दखलअंदाजी कम हो उतना लोकतंत्र मजबूत होगा। हम विकास का नया अध्याय लिखेंगे, जनता की भागीदारी का नया अध्याय लिखेंगे और सब मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करके रहेंगे।
मेरे लिए सब बराबर – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सदन में किसी भी दल का कोई भी प्रतिनिधि होगा, मेरे लिए सब बराबर हैं। चाहे वो लोकसभा हो या राज्य सभा हो, हमारे लिए सब बराबर हैं। इसी भाव की वजह से एनडीए 30 साल से मजबूती के साथ आगे बढ़ा है। सबको गले लगाने में हमने कभी कोई कमी नहीं रखी है। हमने एक-दूसरे का सहयोग किया है। हर किसी ने यही सोचा कि जहां कम वहां हम। पीएम मोदी ने दक्षिण भारत का जिक्र करते हुए कहा कि दक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है।
संबंधित खबरें
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
2 mins agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
33 mins agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
54 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
1 hr ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
3 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
3 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज, कहा- कार्रवाई होगी
6 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
6 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines